Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गिलहरी को लगी प्यास तो किया कुछ ऐसा, हो जाएंगे हैरान

गिलहरी

गिलहरी

लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मी के मौसम में प्यास से इंसान तो इंसान जानवर भी परेशान हो जाते हैं। कई जानवर प्यास के मारे इधर-उधर भटकते रहते हैं। हालांकि, बेजुबान होने की वजह से वे अपनी बात किसी को कह नहीं पाते हैं, लेकिन भावना प्रकट कर अपनी इच्छा जाहिर करते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा उस समय देखने को मिलता है। जब एक गिलहरी को तेज़ प्यास लगी होती है और वह किसी से कुछ कह नहीं पाती है।

इधर-उधर भटकने के बाद उसे सड़क किनारे एक व्यक्ति दिखता है, जिसके हाथ में पानी की बोतल है। वह पानी देखकर उस व्यक्ति के पास आती है, लेकिन बेजुबान होने के कारण वह कुछ कह नहीं पाती है। इस दौरान उसकी प्यास और बढ़ जाती है। जब उसे कोई उपाय नहीं सूझता है तो हाथ जोड़कर पानी देने की प्रार्थना करने लगती है।

गिलहरी की भावनाओं को वह व्यक्ति समझ नहीं पाता है। इसके बाद वह व्यक्ति दो कदम पीछे हट जाता है। गिलहरी फिर भी नहीं जाती है और हाथ जोड़कर पानी पिलाने की प्रार्थना करती रहती है। तब जाकर व्यक्ति गिलहरी की भावनाओं को समझ पाता है। इसके बाद वह गिलहरी को पानी पिलाता है। वीडियो बेहद ही मार्मिक है।

भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने इसे सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-गिलहरी पानी मांग रही है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 4  लाख 61 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 27 हजार लोगों ने लाइक किया है। जबकि 6 हजार से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया है।

साथ ही सैकड़ों लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने दुःख प्रकट किया है। एक यूजर ने लिखा है- देखा दोस्तों प्यास सभी को लगती है कैसे एक गिलहरी पानी मांगने के लिए कैसे मिन्नतें कर रही है जो किसी भी पत्थर दिल इंसान को भी पिघलने पर मजबूर कर सकती है,ये जज्बात ऐसे ही होते है।

Exit mobile version