Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अगर आपके घर में लगी है पूर्वजों की तस्वीर, तो ज़रूर पढ़ लें ये

Ancestors

ancestors

लगभग प्रत्येक घर में उनके पूर्वजों (Ancestors) की तस्वीर लगी होती है। बल्कि कुछ लोग तो अपने घर के मंदिर में भी अपने पूर्वजों की तस्वीरों रख लेते हैं। मगर क्या ऐसा करना अच्छा होता है या नही। दरअसल वास्तु शास्त्र में इसके बारे में बाखूबी वर्णन किया गया है कि घर में लगी पूर्वजों की तस्वीरें क्या हमें शुभ असर देती है या फिर इसका प्रभाव अशुभ होता है।

तो आपको बता दें दरअसल वास्तु शास्त्र में ऐसा करना ठीक नहीं माना गया। जी हां, वास्तु शास्त्री बताते हैं कि घर में पूर्वजों की तस्वीर लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर इन सावधानियों का ध्यान न रखा जाए तो घर में तरह-तरह की परेशानियां आने लगती हैं।

यहां जानें किन बातों का ख्याल रखना चाहिए-

जैसे कि हमने उपरोक्त आपको बताया कि कुछ लोग अपने घर के मंदिर में अपने पूर्वजों की तस्वीरें लगा लेते हैं परंतु ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता है। हालांकि कहा जाता है हमारे पूर्वज भी देवी-देवताओं की की ही तरह होते हैं परंतु इन्हें देवताओं के समक्ष नहीं माना जाता। इसलिए जो व्यक्ति ऐसा करता है उस पर देव दोष लगता है, जिस कारण देवी-देवताओं के शुभ फल प्राप्त नहीं होते।

वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्वजों की तस्वीर कभी बेडरूम या किचन में नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से पारिवारिक कलह बढ़ने लगता है सुख-समृद्धि कम होने लगती है।

इसके अलावा इनकी तस्वीरें घर के मध्य भाग में भी कभी नहीं लगानी चाहिए, ऐसा करने से व्यक्कि के मान-सम्मान में कमी होने लगती है। साथ ही साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में ऐसी जगहें इनकी तस्वीरें न लगाएं जहां जीवित लोगों की तस्वीरें लगी हों। इससे जीवित लोगों पर बुरा असर पड़ता है और उनकी आयु भी कम होती है।

Exit mobile version