• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड से पलायन ना हुआ होता तो यूपी के पांच साल खराब नहीं होते : अखिलेश

Writer D by Writer D
11/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, मुजफ्फरनगर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर के बुढाना में कश्यप महासम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि उप्र में पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें हो रही है। योगी सरकार में प्रदेश के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। सपा पूरी तरह से किसानों के साथ है। 2022 में किसानों के इंकलाब के कारण उप्र में बदलाव होगा।

बुढाना में आयोजित कश्यप महासम्मेलन में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ठोको नीति पर काम कर रही है। भाजपा के राज में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कहते हैं कि पलायन हो गया। जबकि अगर मुख्यमंत्री योगी का उत्तराखंड से पलायन ना हुआ होता तो हमारे पांच साल खराब नहीं होते।

प्रदेश में सपा सरकार बनते ही पिछड़े वर्ग के लोगों की गिनती कराई जाएगी। भाजपा सरकार में बिजली, खाद बहुत महंगे हो गए है। सपा सरकार बनने पर सिंचाई पूरी तरह से मुफ्त होगी। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि योगी कहते रहते हैं कि राज्य में कानून व्यवस्था अच्छी है, लेकिन भाजपा सरकार में निर्दोष लोग मारे गए हैं। इसके कई उदाहरण मैं दे सकता हूं। प्रदेश की जनता ने इस बार बदलाव का मूड बना लिया है और प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। कश्यप समाज के लोगों ने अखिलेश यादव को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिस पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बनने पर सपा इन्हें पूरा करेगी।

कुलगाम में सेना ने एक आतंकी को किया ढेर, दूसरे को घेरा

सपा का चुनावी गठबंधन होने जा रहा है। सपा सभी वर्गों और सभी दलों को जोडने का काम कर रही है। उन्होंने कृषि कानूनों को किसानों की जमीनों पर पूंजीपतियों के कब्जे का माध्यम बताया और इसका हर स्तर पर विरोध करने की बात कही।

सम्मेलन में पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, एमएलसी राजकुमार कश्यप, सुधाकर कश्यप, अतुल प्रधान, राजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Tags: akhilesh yadavmujaffarnagar newspolitical newsup newsUP Politics
Previous Post

कुलगाम में सेना ने एक आतंकी को किया ढेर, दूसरे को घेरा

Next Post

अपने बीच मंत्री को पाकर गदगद हो गयीं व्रती महिलाएं, किसी ने सिंदूर तो किसी ने प्रसाद से भरा आंचल

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupinder Singh Hooda
राष्ट्रीय

भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलों में फंसे, मानेसर लैंड स्कैम मामले में चलेगा मुकदमा

07/11/2025
Dhirendra Shastri launches Sanatan Hindu Unity Padyatra 2.0
Main Slider

हमें मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं लेकिन… दिल्ली में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

07/11/2025
Azam Khan-Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

अचानक अखिलेश से मिलने पहुंचे आजम खान, सियासी गलियारे में हलचल तेज

07/11/2025
Savin Bansal flagged off the Doon Marathon
राजनीति

मैराथन हमें दृढ़ संकल्प, धैर्य और निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश देती है: जिलाधिकारी

07/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भारत की आजादी का अमर मंत्र बन गया था वन्दे मातरम्ः सीएम योगी

07/11/2025
Next Post

अपने बीच मंत्री को पाकर गदगद हो गयीं व्रती महिलाएं, किसी ने सिंदूर तो किसी ने प्रसाद से भरा आंचल

यह भी पढ़ें

Ice

बर्फ से फेस पर आएगा ग्लो, ऐसे करें इस्तेमाल

27/10/2024
arrested

किशोरी की हत्या में फरार प्रेमी गिरफ्तार

31/01/2022

मंगलवार के दिन इस काम को करने से से मिलती है सभी संकटों से मुक्ति

03/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version