Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अगर आपकी हथेली पर मौजूद है ये निशान, तो जीवन में धन और सुख के संकेत

palmistry

हस्त रेखा

लाइफ़स्टाइल डेस्क। सामुद्रिक शास्त्र में हथेली पर बनने वाली रेखाओं और निशानों से व्यक्ति के स्वभाव और भाग्य के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। हथेली पर शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के निशान होते हैं। शुभ निशान जहां व्यक्ति को भाग्यशाली और धनवान बनाते हैं वहीं अशुभ निशान व्यक्ति के जीवन में परेशानियां लेकर आती हैं।

जिन व्यक्तियों की हथेली में शंख जैसा निशान बनता है तो उसे बहुत ही शुभ निशान माना जाता है। ऐसे निशान व्यक्ति को भाग्यशाली और धनवान बनने की तरफ संकेत देता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर इस तरह का निशान होने का मतलब ये होता है कि आप बेशुमार धन संपदा के मालिक बनेंगे। जिन लोगों की हथेली पर यह शंख का निशान बना होता है उसका जीवन एक राजा के सामान बीतता है।

हथेली पर शंख के अलावा एक और निशान व्यक्ति को भाग्यशाली और धनवान बनने की ओर संकेत देता है। हथेली पर कमल का निशान भी काफी शुभ माना जाता है। कमल के निशान वाला व्यक्ति बिजनेसमैन के तौर पर काफी कामयाबी पाता है। वह बिजनेस से काफी पैसा जुटाता है। जिस वजह से उसका जीवन काफी सुखमय बीतता है।

हथेली पर स्वस्तिक का निशान व्यक्ति को भाग्यशाली और मान-सम्मान दिलाता है। ऐसे लोगों को कम से कम प्रयास में हर एक कार्य में सफलता मिल जाती है।

मछली का निशान भी व्यक्ति को धनवान और भाग्यशाली व्यक्ति बनाता है। ऐसा व्यक्ति को परिवार और समाज के लोगों का हमेशा साथ मिलता है। ये लोग काफी दयावान स्वभाव के भी होते हैं। जल्दी से इनका दिल किसी बात पर पिघल जाता है।

Exit mobile version