• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्राकृतिक खूबसूरती और एडवेंचर के शौकीन हैं तो जाएं कांगड़ा घाटी

Writer D by Writer D
08/08/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
himachal kangra

himachal kangra

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती ही है। एडवेंचर के शौकीनों के लिए भी ये जगह बहुत अच्छी है। यहां पर ट्रैकिंग, वॉटर स्पोर्टस और पैराग्लाइडिंग आदि का आनंद ले सकते हैं। ट्रैकिंग करने वालों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यह जगह हिमाचल की खूबसूरत घाटियों में शुमार है। यहां पर कई दर्शनीय स्थल होने की वजह से इस जगह को देवभूमि भी कहते हैं। यहां पर घूमने के लिए कई एतिहासिक धरोहर भी हैं। यहां पर विदेशी पर्यटक भी घूमने आते हैं। तो चलिए जानते हैं इस  जगह के प्रमुख स्थलों के बारे में…

यहां पर आप महाराणा प्रताप सागर झील घूम सकते हैं। यह झील व्यास नदी पर बने बांध की वजह से बनी है। इस झील का पानी 180 से 400 वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। इस जगह को साल 1983 में वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था। यहां पर करीब 220 पक्षियों की प्रजातियां हैं। यहां पर एक करेरी नामक झील भी है जो हरे-भरे जंगलों से घिरी हुई है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और पर्वत श्रंखला मन मोह लेती है।

यहां पर शक्तिपीठ स्थल भी हैं। यहां का प्रमुख स्थल मां ब्रजश्वेरी देवी है। ये मंदिर अति प्राचीन है। पहले के समय में ये मंदिर काफी समृद्ध था। इस मंदिर को कई बार विदेशी लुटेरों के द्वारा लूटा गया। इसके अलावा यहां पर कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिसमें मां चामुंडा देवी, मां ज्वालाजी मंदिर भी अति प्रसिद्ध हैं। यहां पर आप महाकाल मंदिर, नूरपुर में भगवान श्री कृष्ण और मीरा का मंदिर, आशापुरी मंदिर और मां बगलामुखी का मंदिर आद जगहों पर भी घूम सकते हैं।

कांगड़ा में धर्मकोट, भागसूनाग और नड्डी आदि जगह पर्यटन के लिए बहुत बेहतरीन हैं। इन जगहों को मिनी इजराइल भी कहा जाता है। यहां पर पास ही में त्रियुंड नामक जगह है। यह कांगड़ा का छोटा सा हिल स्टेशन है। ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए यह जगह बहुत बेहतरीन है। एतिहासिक धरोहरों की बात करें तो यहां पर नूरपुर का किला, बैजनाथ शिव मंदिर है। ये शिव मंदिर प्राचीन शैली को दर्शाता है। यहां का मसरूर मंदिर, मैक्लोडगंज की चर्च भी एतिहासिक घरोहर हैं। मैक्लोडगंज कांगड़ा मुख्यालय के मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर है।

कांगड़ा के बैजनाथ में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट है। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग का लुफ्त उठा सकते हैं। इसके अलावा भी यहां पर ट्रैकिंग करने की भी कई अच्छी जगह हैं। जहां पर आप पर्यटन विभाग के द्वारा पंजीकृत किए गए गाइडों या फिर ट्रैवल एजेंसियों की सहायता से जा सकते हैं। कांगड़ा में आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पालमपुर का सौरभ वन विहार, बीड़, छोटा और बड़ा भंगाल घाटी, कांगड़ा कला संग्रहालय, डल झील, भागसूनाग वॉटर फॉल आदि जगहों पर भी घूम सकते हैं।

Tags: beautiful places for travelbeautiful places in indiahimachal kangrahimachal tourismkangra himachal pradeshkangra ke pramukh paryatan sthalkangra valleyकांगड़ा घाटीकांगड़ा हिमाचल प्रदेशघूमने के लिए अच्छी जगहघूमने के लिए जगह
Previous Post

इस उम्र के लोग नहीं हैं अपने शरीर की बनावट से खुश

Next Post

अब फूलों की घाटी का दीदार कर सकेंगे पर्यटक, जानिए इस खूबसूरत जगह के बारे में…

Writer D

Writer D

Related Posts

Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ कब है? जानें पूजा करने का शुभ मुहूर्त

08/10/2025
Summer
धर्म

घर की छत पर कभी भी न रखें ये चीजें, आर्थिक संकट से घिर जाएंगे

08/10/2025
Matar upma
खाना-खजाना

नाश्ते में बनाएं साउथ की ये फेमस डिश

08/10/2025
curd bhindi
खाना-खजाना

इस डिश से खाने में लाएं ट्विस्ट, फेस्टिव सीजन पर है यह बेहतरीन ऑप्शन

08/10/2025
lips
फैशन/शैली

दादी मां के नुस्खों से काले होंठों को बनाएं गुलाबी

08/10/2025
Next Post
फूलों की घाटी

अब फूलों की घाटी का दीदार कर सकेंगे पर्यटक, जानिए इस खूबसूरत जगह के बारे में...

यह भी पढ़ें

anil deshmukh-parambeer

अनिल देशमुख पर ‘सौ करोड़ रुपए’ वसूली के आरोप की CBI करेगी जांच

05/04/2021
UP State Backward Classes Commission

यूपी राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन, पूर्व सांसद बनाए गए अध्यक्ष

30/08/2024
sainik school

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए 20 अक्टूबर से करें आवेदन

15/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version