Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चेहरे पर निकल रहे हैं मुंहासे तो ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे

acne or Pimple

मुंहासे के लिए घरेलू उपाय

लाइफ़स्टाइल डेस्क। गर्मियों और बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा चेहरे पर मुंहासों का अटैक होता है। मुंहासे तैलीय त्वचा पर सबसे पहले अटैक करते हैं। कई बार तो इन मुंहासों में बहुत दर्द भी होता है। ये एक्ने तब और ज्यादा परेशानी का सबब बन जाते हैं जब आप इन्हें जबरदस्ती नाखूनों से हटाने की कोशिश करते हैं। ये उस वक्त हट तो जाते हैं लेकिन चेहरे पर लंबे वक्त के लिए निशान छोड़ जाते हैं। आज हम आपको मुंहासों से निजात दिलाने वाले कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे। खास बात है कि इन नुस्खों का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा और इनसे छुटकारा भी मिल जाएगा।

टी ट्री ऑयल को पिंपल्स के लिए बेस्ट माना जाता है। इस तेल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। जिसकी वजह से ये मुंहासों को जड़ से खत्म करता है। ये ऑयल बाजार में आपको आसानी से मिल जाएगा। इस टी ट्री ऑयल की दो से तीन बूंदें लें और आधे चम्मच एलोवेरा जेल में मिलाकर जहां पर पिंपल है वहां पर लगाएं। रोजाना इसके इस्तेमाल से पिंपल जड़ से खत्म हो जाएगा। साथ ही मुंहासों में ठंडक भी पहुंचेगी।

एलोवेरा भी पिंपल्स से छुटकारा पाने का बेहतरीन उपाय है। अगर आप इसे रोजाना चेहरे पर लगाएंगे तो ये न केवल पिंपल को आने से रोकेगा बल्कि स्किन भी शाइनिंग कर देगा। इसके साथ ही अगर चेहरे पर पिंपल निकल भी आया है तो इसे मुंहासे पर लगाने से आपको आराम मिलेगा। इसके लिए बस आप एलोवेरा जेल लें और पिंपल पर लगा लें। 10-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। रोजाना ऐसा करने से पिंपल सूख जाएगा और निशान भी नहीं पड़ेगा।

नारियल के तेल में विटामिन ई होता है। इसके साथ ही ये एंटी बैक्टीरियल होता है। इसी वजह से पिंपल पर इसे लगाने से आपको आराम मिलेगा। इसके लिए बस आप नारियल के तेल की कुछ बूंदें लें और उसमें एक दो बूंद शहद की डालें। इसे अच्छे से मिलाएं और जहां पर पिंपल है वहां पर लगाएं। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धोएं। रोजाना ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।

शहद और दालचीनी भी मुंहासे में रामबाण घरेलू नुस्खा है। ये दोनों एंटी बैक्टीरियल होते हैं। तीन चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को मुंहासे पर लगाएं। सोने से पहले इस पेस्ट को चेहरे पर लगाना ज्यादा असरदार होगा। जैसे ही ये पेस्ट सूख जाए तो आप गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। रोजाना इसे इस्तेमाल करने से पिंपल्स जल्दी ठीक हो जाएंगे।

Exit mobile version