Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

समय पर नहीं दे पा रहे हैं क्रेडिट कार्ड का बिल, तो जान लें अपने अधिकार

credit card

credit card

दुनिया भर में क्रेडिट कार्ड का उपयोग बड़े पैमाने पर शॉपिंग से लेकर ई-कॉमर्स कार्यों के लिए किया जाता है। क्रेडिट कार्ड होने के कई फायदे हैं, जैसे आप अपने बजट और लिमिट के हिसाब से अपने क्रेडिट कार्ड पर मनचाहा शॉपिंग कर सकते हैं। साथ ही क्रेडिट कार्ड पैसे न होने की स्थिति में भी आपको शॉपिंग करने की आजादी देता है।

इसके कई फायदे हैं, जिनके बारे में आप सभी लोग जानते होंगे। वहीं दूसरी तरफ क्रेडिट कार्ड के कई नुकसान भी हैं, जैसे अगर आप अपना बिल समय से नहीं चुका पाते, तो आपको फाइन देना होता है। ऐसी स्थिति में आपका सिविल स्कोर भी कम हो जाता है।

साथ ही कई लोग अपने बढ़ते क्रेडिट कर्ज से बहुत ज्यादा घबरा जाते हैं। मगर अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आप अपना कर्ज समय पर नहीं चुका पा रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको अपने अधिकारों के बारे में जानना चाहिए। आइए जानते हैं –

क्रेडिट कार्ड धारकों के होते हैं ये अधिकार:-

>> अगर आप अपना कर्ज नहीं दे पाते हैं, तो आपको सबसे पहले अपने मिनिमम ड्यू को देना चाहिए। अगर ये भी नहीं कर सकते हैं, तो आप कस्टमर केयर से बात कीजिए और वहां से आपको कई सारे ऑप्शन मिल जाते हैं, या फिर आपको कुछ अतिरिक्त मौहलत भी मिल सकती है।

>> अगर आप अपना कर्ज नहीं दे पा रहे हैं, तो बैंक के कर्मचारियों के पास ये अधिकार नहीं है कि वो आपके साथ कोई दुर्व्यवहार करें। इसके अलावा वो कर्ज की मांग करने रात के समय आपके घर नहीं आ सकते हैं।

जानें भारत में धार्मिक स्थलों में कब-कब हुए हादसे

>> अगर आप कर्ज को चुका नहीं पाते, तो बैंक की तरफ से आपको कुछ दिनों का नोटिस पीरियड दिया जाता है। इसमें आप अपने लोन अमाउंट को आसानी से चुका सकते हैं। अगर आप इस दौरान भी अपने कर्ज को नहीं चुका पाते, उसके बाद ही आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई होती है।

>> लोन न चुका पाने की स्थिति में बैंक आपकी संपत्ति को नीलाम करके बकाया राशि को वापस लेता है। इसकी जानकारी आप सभी को होनी चाहिए।

Exit mobile version