Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नवरात्रि पर व्रत कर रहे हैं तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

shardiy navratri

शारदीय नवरात्रि

नवरात्रि (Chaitra Naratri) के 9 दिनों में मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है और मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए व्रत भी किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के पावन दिनों में व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। नवरात्रि व्रत के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने से आप स्वस्थ और फिट रहेंगे।

>> नवरात्रि व्रत में पानी का सेवन पर्यापत मात्रा में करें। शरीर में पानी की कमी होने की वजह से कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नवरात्रि व्रत के दौरान समय- समय पर पानी का सेवन करते रहना चाहिए।

>> व्रत के दौरान चाय का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। नवरात्रि व्रत में चाय का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। व्रत के दौरान चाय का अधिक सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

>> व्रत खोलते समय खूब सारा खाना न खाएं। व्रत खोलते समय खूब सारा खाने का सेवन करने से आपको कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा करने से आपका पेट भी खराब हो सकता है।

>> नवरात्रि व्रत में आप नारियल पानी का सेवन भी कर सकते हैं। नारियल पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई तरहों की बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए रोजाना नारियल पानी का सेवन करें।

Exit mobile version