• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीठ और कमर दर्द से हैं बेहाल तो अपनी इस आदत में तुरंत करें बदलाव

Writer D by Writer D
12/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
कमर दर्द

कमर दर्द

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। क्या आप पीठ और कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं? अगर हां तो गलत मुद्रा में खड़ा होना इसकी बड़ी वजह हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया की जानी-मानी व्यायाम विज्ञानी क्रिस्टी हेल ने इसी के मद्देनजर टिकटॉक पर 45 सेकेंड का वीडियो साझा कर कुछ आसान उपाय सुझाए हैं, जिनकी मदद लोग घर बैठे पता लगा सकते हैं कि वे ज्यादा झुककर या तनकर तो नहीं खड़े होते। हेल ने खड़े होने और बैठने की मुद्रा में सुधार लाने में मददगार कुछ व्यायाम भी बताए हैं। आइए इन पर नजर डालें-

गलत मुद्रा के पांच खतरे

1.मांसपेशियों और अस्थिबंध (लिगामेंट) में क्षरण की शिकायत तेज होती है

2.रीड़ के जोड़ों के बीच का अंतर घटने से नसों के दबने की समस्या पनपती है

3.पीठ, कमर, घुटनों में अहसनीय दर्द के साथ फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है

4.सैक्रोलियैक डिस्फंक्शन (रीढ़ के निचले हिस्से में मौजूद जोड़ों की चाल बिगड़ना) का शिकार हो सकता है व्यक्ति

5.गलत मुद्रा के मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी होते हैं, विभिन्न अध्ययनों में आत्मविश्वास में कमी का संकेत करार दिया गया है

ऐसे जानें कहां हो रही चूक

फर्श पर दस से 20 सेकेंड के लिए ठीक उसी तरह से खड़े हो जाएं, जैसे कि आमतौर पर खड़े होते हैं। इस दौरान ध्यान दें कि आपके कूल्हे की मांसपेशियों में दबाव तो नहीं महसूस हो रहा है। अगर हां तो समझ जाइए कि शरीर को सहारा देने के लिए बनीं पेट और पीठ की निचले हिस्से की मांसपेशियां ठीक से काम नहीं कर रही हैं। मुद्रा सुधारने के साथ ही आपको पेट-पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाने की जरूरत है।

इन लक्षणों को देख सतर्क हो जाएं

खड़े होने के दौरान कंधे झुकना, कूल्हा या पेट बाहर की ओर निकला होना, गर्दन सीधी न होना, सिर का आगे की तरफ झुकना

ये व्यायाम फायदेमंद

1.इलास्टिक हिप एक्सटेंशन

एड़ी के ऊपर दोनों पैरों में इलास्टिक बैंड डालकर फर्श पर सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद बायां पैर स्थिर रखते हुए, जितना हो सके दाएं पैर को दस बार पीछे ले जाएं। फिर दायां पैर स्थिर रखते हुए बाएं पैर पर भी यही प्रक्रिया दोहराएं।

2.सेतुबंधासन

जमीन पर चटाई बिछाकर सीधे लेट जाएं। अब दोनों पैरों को घुटनों के पास से मोड़ें। पैरों के बीच कम से कम एक फीट का फासला रखें। अब दोनों हाथों से एड़ी या पिंडलियों को पकड़ें और फिर कमर व कूल्हे के हिस्से को ऊपर उठाएं।

3.फॉरवर्ड लंजेस

फर्श पर सीधे खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को कमर पर रखें। अब दायां पैर आगे बढ़ाते हुए उसे फर्श पर टिकाएं और घुटने के पास से मोड़ते हुए बैठने की मुद्रा में जाएं। इसके बाद खड़े होकर पुरानी मुद्रा में लौटें। दोनों पैरों से दस-दस बार दोहराएं यह प्रक्रिया।

Tags: Back paincauses of back pain in femaleelastic hip extensionfive dangers of standing in the wrong postureforward langeshow to relieve back painlower back pain cancerlower back pain causes femalelower back pain symptomslower back pain treatmentSethubandhasanastanding in the wrong posturetypes of back painupper back pain causesइलास्टिक हिप एक्सटेंशनकमर दर्दगलत मुद्रा में खड़ा होनागलत मुद्रा में खड़े होने के पांच खतरेपीठ दर्दफॉरवर्ड लंजेससेतुबंधासन
Previous Post

सुबह के नाश्ते में करें आम से बनी इन ड्रिंक्स का सेवन

Next Post

गर्दन और कोहनियों का कालापन दूर करने के लिए लगाएं ये पेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Shri Krishna
Main Slider

इस दिशा में राधा रानी को करें स्थापित, दूर होंगी विवाह संबंधी समस्याएं

26/05/2026
Nautapa
Main Slider

नौतपा के दौरान करें ये उपाय, सूर्य देव की बरसेगी आप पर कृपा

26/05/2026
Bakrid
Main Slider

कब मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार? कैसे शुरू हुई कुर्बानी की परंपरा

26/05/2026
foundation
फैशन/शैली

फाउंडेशन लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना लुक हो जाएगा खराब

26/05/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

धूप में झुलसी त्वचा पर लगाएं ये चीजें, टैनिंग भी होगी कम

26/05/2026
Next Post
कोहनियों का कालापन करें दूर

गर्दन और कोहनियों का कालापन दूर करने के लिए लगाएं ये पेस्ट

यह भी पढ़ें

tej pratap

लालू के लाल के घर चोरी, आईफोन समेत लाखों का समान गायब

15/06/2022
share market

अगले सप्ताह बाजार में तेजी रहने की जताई संभावना

25/10/2020
Dharmendra Mishra

STF ने असलहा तस्कर को लखनऊ में दबोचा, 50 हजार का इनाम था घोषित

27/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version