Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एनीमिया के मरीज अपनी डाइट में इन को करें शामिल

Anemia

Anemia

शरीर में खून की कमी के कारण एनीमिया (Anemia) होता है। खून में आयरन की कमी के कारण भी एनीमिया हो सकता है। एनीमिया को रक्त अल्पता भी कहा जाता है। एनीमिया (Anemia) की समस्या से छुटकारा पाने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। एनीमिया की समस्या आमतौर पर पौष्टिक आहार का सेवन न करने के कारण होती है। लीवर में समस्या की वजह से भी ये रोग हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि एनीमिया की समस्या से बचने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि एनीमिया के मरीजों को किस चीज के सेवन से परहेज करना चाहिए…

अपनी डाइट में अनार को अवश्य शामिल करें। अनार में काफी मात्रा में कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन्स पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। अनार मे आयरन भी काफी मात्रा में पाया जाता है।

सेब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। सेब शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में सहायक होता है। सेब का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। कई विशेषज्ञों के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक सेब का सेवन करना चाहिए।

एनीमिया के मरीजों को डाइट में चुकंदर को शामिल करना चाहिए। चुकंदर का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। शरीर में खून के स्तर को बढ़ाने के लिए रोजाना चुंकदर का सेवन करना चाहिए।

चुकंदर और अनार को मिलाकर जूस बना लें। इस जूस का सेवन करने से शरीर में खून के स्तर को बढ़ाया जा सकता है। इस जूस को पीने से हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने लगती है।

अंगूर में काफी मात्रा में विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। अंगूर का सेवन करने से शरीर मे खून की कमी नहीं होती है। एनीमिया के मरीजों को रोजाना अंगूर का सेवन करना चाहिए।

Exit mobile version