Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पेट की बीमारियों से है परेशान, तो करें अजवाइन से जुड़े ये उपाए

ajwain

ajwain

अजवाइन औषधीय से भरपूर गुणों का एक भंडार है। इसे हर रसोईघर में खाने के साथ ही आयुर्वेद में भी इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। अजवाइन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्क‍ि यह आपको पेट से जुड़ी की बीमारि‍यों को भी दूर करता है।

तो आइये जानते है अजवाइन के लाभ।

>> इसे रोजाना पीने से डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है.

>> मुंह से जुड़ी बीमारियों में भी यह औषधि काफी लाभदायक होती  हैं। अगर इसे रोजाना सुबह पानी के साथ लिया जाता है तो दांतो का दर्द और मुंह की बदबू की समस्या  दूर हो जाती है।

>> अजवाइन पेट की बीमारियों को दूर करती है। कब्ज से भी राहत देती है।  यह खाना जल्दी पचाने में मदद करती है।

>> अजवाइन  सर्दी और कफ की प्रॉब्लम भी दूर करती है।  इसे पीने से अस्थमा का खतरा भी टलता है।

>> यदि सर्दी-खांसी हो रही है तो अजवाइन के पानी में एक चुटकी काला नमक मिलाकर पीने से खांसी दूर जाएगी।

>> अगर नींद नहीं आने से परेशान हैं तो रोजाना सोने से पहले एक कप अजवाइन का पानी पीने से नींद अच्छी आती है।

>> अजवाइन का तेल गठिया के दर्द के इलाज के लिए लाभकारी होता है। अजवाइन के तेल के साथ नियमित रूप से प्रभावित जोड़ों पर मालिश करने से दर्द से राहत मिलती जिससे गठिया रोग ठीक होने लगता है।

>> अजवाइन पाचन समस्याओं में भी बहुत लाभकारी होती है। चीनी के साथ एक बड़ा चम्मच अजवाइन चबाने से अपच से छुटकारा मिलेगा। यह चीनी के बिना भी खा सकते है।

>> अजवाइन शरीर में पानी के जमाव को कम करती  है, आपके चेहरे को भी निखरती है।

>> यह उल्टी, मुंह की बीमारियों और बवासीर के मामले में फायदेमंद होती है।

Exit mobile version