Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सर्दियों में गला बैठने की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Throat pain

Throat pain

लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दियों के मौसम में गला बैठने की समस्या आम बात है। सर्दी- जुकाम की वजह से गला बैठ जाता है। आमतौर पर कुछ दिनों बाद ये समस्या खुद ही ठीक हो जाती है। आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों को अपनाने के बाद आपको तुरंत आराम मिल जाएगा। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको गला बैठने की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय बताएंगे। इन घरेलू उपायों को करने से आपको सर्दी- जुकाम की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।

गला बैठने की समस्या को दूर करने के लिए आप अदरक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अदरक के ऊपर नमक और नींबू लगाकर अपने मुंह में रख लें। इसका रस धीरे- धीरे गले में जाएगा और आपको इस समस्या से आराम मिलने लगेगा। आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अदरक की चाय का सेवन भी कर सकते हैं।

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नमक पानी का गरारा भी कर सकते हैं। आपको बता दें गर्म पानी गले के अंदर की सूजन को कम करता है और नमक में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो इंफेक्शन को दूर करने में सहायक होता है।

काली मिर्च का इस्तेमाल करने से भी आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आप 1 चम्मच शहद में 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाएं और दिन में 2 से 3 बार इसका सेवन कर लें। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप गर्म पानी में 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर और आधा नींबू का रस मिलाकर भी पी सकते हैं।

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप 1 कप गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर भी पी सकते हैं। आप इस मिश्रण का सेवन दिन में 2 से 3 बार कर सकते हैं।

Exit mobile version