Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जान की कुर्बानी देकर संविधान बचाना पड़े तो नहीं हटेंगे पीछे : असुद्दीन ओवैसी

असुद्दीन ओवैसी Asuddin Owaisi

असुद्दीन ओवैसी

बलरामपुर। ऑल इंडिया मजलिस‑ए‑इत्तेहादुल मुस्लिमीन (आईएमआईएम) अध्यक्ष असुद्दीन ओवैसी ने रविवार को बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि संविधान बचाने के लिए हमें जान की कुर्बानी करनी पड़े तब भी हम पीछे नहीं हटेंगे।

श्री औवैसी आज जिले के उतरौला विधानसभा क्षेत्र के बरदही चौराहे पर भागीदारी संयुक्त मोर्चा की विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मजहब के नाम पर कानून नहीं बन सकता। एनआरसी का विरोध मेरी पार्टी ने पूरे देश में किया और मैंने संसद में इस कानून की प्रति तक फाड़कर विरोध दर्ज कराया है।‌ उन्होंने कहा कि संविधान बचाने के लिए हमें जान की कुर्बानी करनी पडे तब भी हम पीछे नहीं हटेंगे।

फसल बीमा योजना में पान की फसल को प्रथम बार सम्मिलित किया : श्रीराम चैहान

आईएमआईएम सांसद ने पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि इस मंहगाई से आम जनता भाजपा से परेशान हैं। उन्होंने कहा वर्ग विशेष के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार में 37 प्रतिशत मुसलमानों का एंकाउंटर किया गया। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव समाज पार्टी के गठबंधन से हमारी पार्टी मजबूत होंगी।

इस मौके पर सुहेलदेव समाज पार्टी के के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मैंने मोदी सरकार से 29 जातियों को आरक्षण देने का मामला उठाया था, लेकिन सरकार ने उन्हें आरक्षण नहीं दिया। इस कारण भाजपा से इस्तीफा दिया। उसके बाद उन्होंने नौ पार्टियों को एकत्र कर भागीदारी संयुक्त मोर्चा के नाम से नई पार्टी बनायी।

श्री राजभर ने कहा कि अगर मुसलमान व‌ राजभर जाति के लोग जुटकर भागीदारी संयुक्त पार्टी को वोट देते हैं तब उनकी पार्टी को कोई हरा नहीं सकता है। बसपा व सपा व कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि वह जातियों के आधार पर उन्हें फुसलाकर वोट लेती है लेकिन उनके हित का कोई काम नहीं करती है। उन्होनें कहा कि ओबैसी व राजभर पार्टी के मिलने से आईएम आई एम मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के मिलने से भाजपा, कांग्रेस,सपा बसपा की नींद उड़ी है। वोट तुम्हरा राज हमारा की सिद्धान्त नहीं चलेगा। जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी भागीदारी होगी।

Exit mobile version