Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अगर आप ठीक से मास्क का प्रयोग करते हैं तो कोविड छू भी नहीं पाएगा : हर्षवर्धन

Harsh Vardhan डॉ हर्षवर्धन

डॉ हर्षवर्धन

दिल्ली में कोरोना से दोबारा हालात बिगड़ने लगे हैं। कोरोना के मामलों में इस महीने बेतहाशा बढ़ोतरी देखी गई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति पर नजर बनाए हुए है। गृह मंत्री भी कई लेवल पर मीटिंग कर रहे हैं। जो भी आवश्यक है, उसके लिए भारत सरकार और दिल्ली सरकार के अधिकारी काम कर रहे हैं।

बिगड़ते हालात के लिए कौन जिम्मेदार है?, इस सवाल पर डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि इसके बारे में किसी को ब्लेम करना उचित नहीं है। देश में जब केसों का डिक्लाइन हो रहा है तब दिल्ली में सर्ज हो रहा था। सबसे महत्वपूर्ण मास्क, दो गज की दूरी है। भीड़ वाले इलाके में ना जाएं।

वरिष्ठ शिया धर्मगुरु कलबे सादिक़ एरा के ICU में भर्ती, हालत गंभीर

मिनी लॉकडाउन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन सबसे जरूरी है कि कोई कोताही ना करें। अगर आप ठीक से मास्क का प्रयोग करते हैं तो कोविड छू भी नहीं पाएगा। इसमें कोई शक की बात नहीं है जब पूरे देश में कोरोना का ग्राफ नीचे जा रहा है और दिल्ली में ऊपर आ रहा है। यह एक कंसर्न की बात है।

उन्होंने कहा कि चाहे आईसीयू बेड बढ़ाने की बात हो या जो भी जरूरत है वो तमाम सहायता दी जाएगी और जल्दी ही दिल्ली के हालात पर नियंत्रण पाया जाएगा। लेकिन जो भी सावधानियां हैं वे बरतनी पड़ेगी। प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ेगा। वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डेट बताना मुश्किल है, लेकिन भारत के वैज्ञानिक अच्छे से काम कर रहे हैं। अगले साल के शुरुआती महीनों में वैक्सीन आ जाएगी।

Exit mobile version