Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रूठे हुए शनिदेव को मनाना है तो करें ये खास उपाय, प्रसन्न होंगे न्याय देवता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव के न्यायाधीश माना जाता है। शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या, शनिदोष आदि नाम सुनकर लोग काफी घबरा जाते हैं। इन सभी का होने का कारण जातक के कर्मों का फल माना जाता है। कहते हैं कि शनिदेव हर व्यक्ति के कर्मो का हिसाब रखते हैं और अच्छे बुरे कर्म पर फल भी देते हैं।

ऐसे में लोग इस बात से भयभीत रहते हैं कि कहीं शनिदेव उनसे रुष्ट न हो जाएं और हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर परिवार पर शनिदेव की कृपा बनी रहे। कई बार हमारे साथ आम सी दिखने वाली ऐसी घटनाएं घटती है जिन्हें हम अनेदखा कर देते हैं। बार-बार इलेक्ट्रानिक चीजें खराब होना आदि कुंडली में शनि का कमजोर होना माना जाता है।

शनि को समय पर मजबूत नहीं किया तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जानिए ऐसे लक्षण जिनसे पता चलें कि आपकी कुंडली में शनि कमजोर है। साथ ही जानिए शनि देव को प्रसन्न करनवे के खास उपाय।

ऐसे जानें कुंडली में शनि है कमजोर

शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय

आपको बता दें कि शनिदेव जितनी जल्द क्रोधित होते हैं, उतनी ही जल्दी प्रसन्न भी होते हैं। एक तरफ उनके क्रोध से जहां व्यक्ति कठिनाइयों से घिर जाता है, नहीं उनकी प्रसन्नता प्राप्त करके कठिनाइयों से मुक्ति मिलती है और बिगड़े हुए काम तेजी से बनने लगते हैं। अगर आप भी शनिदेव को प्रसन्न  करना चाहते हैं तो अपनाएं ये  खास उपाय।

शनिदेव का लोहे से गहरा संबंध है। अगर आपको लग रहा है कि आपसे शनिदेव नाराज है तो अपने ऊपर आए संकट को टालने के लिए शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल से बने छल्ले को  मध्यमा अंगुली में धारण करें।

भगवान शनि को सरसों या तिल का तेल चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसलिए हर शनिवार के दिन शनिदेव के सामने या फिर पीपल के नीचे दीपक जलाकर रखें।  तेल चढ़ाने से पहले उस बर्तन में अपना चेहरा जरूर देख लें। संभव हो सके तो किसी गरीब को सरसों का तेल दान करें, इससे शनिदेव खुश होंगे और आपका भाग्य चमकने लगेगा।

शनिवार के दिन काली चीटिंयों को आटा खिलाना भी शुभ माना जाता है। इसदिन चीटियों को आटा डालते समय भगवान शनि का नाम जपते रहे। इससे आपको जरूर लाभ मिलेगा।

शनिवार के दिन काली चीजों का दान करें।  इसमें आप काली दाल, काला तिल, काला कंबल, काला छाता, लोहे के बर्तन आदि जरुरतमंद लोगों को दान करें। इसके साथ ही काले तिल शनिदेव को अर्पण करें।

शनि मंत्र का लगातार जाप करने से शनि देव बेहद खुश हो जाते हैं। इसलिए हर शनिवार को ऊँ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

Exit mobile version