• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगर शक्की और गुस्सैल है आपका पार्टनर तो ऐसे करें स्थिति हैंडल

Writer D by Writer D
01/12/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
Spouse
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रिलेशनशिप में प्यार और सम्मान होना बहुत जरूरी होता है। जहां इंसान को ये दोनों ही चीजें नहीं मिलती हैं वहां उसे घुटन होने लगती है। कई रिश्तों में देखा जाता है कि पार्टनर का संबंध बराबरी का नहीं है, उनमें से एक ज्यादा हावी रहता है।

यदि आपका पार्टनर आप पर दबाव बनाता है कि आप उसे बताकर किसी भी जगह पर जाएं, किसी से मिलने जा रहे हैं उसकी जानकारी उसे पहले दें, उसके रहते हुए आप किसी दूसरे व्यक्ति से बात ना करें तो इसका मतलब साफ़ है कि वो आप पर हावी होना चाहता है। इस तरह के रिलेशनशिप में प्यार होने के बावजूद दोनों का साथ लंबा नहीं चल पाता है।

किसी एक व्यक्ति का भी डोमिनेटिंग नेचर रिश्ते को तबाह कर सकता है, जानते हैं इस स्थिति में आप क्या कर सकते हैं।

अपनी बात समझाएं

आजकल के समय में कपल्स के बीच में ट्रस्ट इशू बहुत ज्यादा नजर आते हैं। पार्टनर का फोन बिजी जाने, उसके ऑनलाइन रहने, घर से बाहर जाने पर उसकी वफादारी पर शक किया जाता है। इस शक का लेवल इतना बढ़ जाता है कि वो खुद को मानसिक तथा शारीरिक रूप से भी कष्ट पहुंचाते हैं। इंसान अपने इस शक की वजह से पार्टनर पर दबाव बनाता है कि वो जो भी करे इसकी जानकारी पहले उसे दे। अगर आपका पार्टनर भी इस तरह की स्थिति उत्पन्न कर रहा है तो उसे विश्वास दिलाने और समझाने की जरूरत है। उसे समय दें और बताएं कि आप कुछ गलत नहीं कर रहे हैं।

आपका पर्सनल स्पेस भी है जरूरी

अगर पार्टनर के शक करने की आदत की वजह से दबाव और घुटन महसूस होने लगी है तो इस बारे में आप अपने पार्टनर से बात करें और उनसे अपने पर्सनल स्पेस की मांग करें। आपको ये समझना होगा कि रिश्ते को बचाए रखने के लिए आपको ही प्रयास करना होगा। आप दोनों अलग अलग शख्स हैं और आप दोनों की इस रिश्ते के अलावा भी जिंदगी है। आप दोनों का पर्सनल स्पेस होना चाहिए। आप उन्हें समझाएं कि आपकी निजी चीजों को बदलने का प्रयास ना करे।

आपकी पसंद को भी दे अहमियत

कई बार पार्टनर इतने ज्यादा हावी हो जाते हैं कि वो हर बात में सिर्फ अपनी राय रखते हैं और उसे ही अंतिम फैसला मान लेते हैं। घर खर्च हो, घूमना फिरना या फिर रेस्टोरेंट में खाने का ऑर्डर, छोटी से बड़ी चीज में वो खुद निर्णय ले लेते हैं। इस तरह के कपड़े मत पहनों, अपने उस दोस्त से बात मत करो, उस जगह मत जाया करो आदि कई तरह की पाबंदियां लगा दी जाती हैं। अपने पार्टनर को बताएं कि वो जानें अनजाने में ही बातें बोलता है लेकिन वो आपके फैसलों को भी अहमियत दे।

लें काउंसलर की मदद

सिर्फ लव रिलेशनशिप में ही नहीं बल्कि शादीशुदा जीवन में भी शक्की और गुस्सैल पार्टनर मिल जाते हैं। पति या पत्नी के बीच रिश्ते में संतुलन ना होने से घर के सभी फैसले कोई एक ही लेता है। शादी का ये रिश्ता तलाक तक पहुंचने से पहले आप काउंसलर की मदद लें।

स्थिति हाथ से निकलने लगे तब क्या करें

अगर पार्टनर के शक्की स्वभाव की वजह से आपको मानसिक परेशानी पहुंच रही है या कोई शारीरिक नुकसान भी हो रहा है तो रिश्ता तोड़ लेने में ही भलाई है। आप पार्टनर की इन आदतों के बारे में उसके माता पिता और करीबी दोस्तों को बताएं। उनकी मदद से अपने पार्टनर को समझाने की कोशिश करें। यदि स्थिति अनियंत्रित हो जाती है तो पुलिस की मदद लेने से पीछे ना हटें।

Tags: relationship issuesRelationship Tipsrelationship tips in hindi
Previous Post

मौसेरे भाई ने युवती को मारी गोली, हालत गंभीर

Next Post

बाजरे का आटा ठंड में खाने से मिलेंगे फायदे, जानें जरूर

Writer D

Writer D

Related Posts

Former Ayodhya Dham councilor Alok Singh shot
Main Slider

अयोध्या धाम के पूर्व पार्षद को मारी गई गोली, हालत गंभीर; लखनऊ रेफर

02/10/2025
CM Dhami
Main Slider

प्रदेश से लैंड जिहाद, लव जिहाद और धर्मांतरण जिहाद को समाप्त करने का संकल्प – CM धामी

02/10/2025
President Murmu burns Ravana
Main Slider

दशहरे पर बारिश ने डाला खलल, PM मोदी का कार्यक्रम हुआ रद्द, राष्ट्रपति ने किया रावण दहन

02/10/2025
CM Yogi participated in the rajtilak ceremony of Lord Shri Ram.
Main Slider

बदले नामों से मौजूद हैं रामायण व महाभारत के खल पात्र : सीएम योगी

02/10/2025
Raja Bhaiya
Main Slider

दशहरे पर राजा भैया ने किया शस्त्र पूजन, वीडियो में दिखें सैकड़ों हथियार

02/10/2025
Next Post

बाजरे का आटा ठंड में खाने से मिलेंगे फायदे, जानें जरूर

यह भी पढ़ें

Heavy Rain

मौसम विभाग ने जताई भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

24/09/2021
रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती ने भाई शौविक चक्रवर्ती के अकाउंट में ट्रांसफर किये थे कई लाख रुपए

08/08/2020
भारत में अभी मॉडर्ना की वैक्सीन का करना होगा इंतजार

भारत में अभी मॉडर्ना की वैक्सीन का करना होगा इंतजार, जानें क्या है वजह…

25/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version