Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गैस पाइपलाइन फटने से यमुना में उठा तूफान, इलाके में अलर्ट

Gas Pipeline

IGL company's gas pipeline burst in Yamuna river

बागपत। जिले में यमुना (Yamuna) के बीच मझधार में आईजीएल कंपनी की गैस पाइपलाइन (Gas Pipiline) फट गई। गैस पाइप लाइन फटने से यमुना नदी में तूफान सा उठ गया। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आसपास लोगों को अलर्ट कर दिया है। इसके साथ ही गैस संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई।

जानकारी के अनुसार, छपरौली थाना इलाके के जागोश गांव के सामने यमुना नदी में गैस पाइप लाइन (Gas Pipiline) फटी। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि सुबह तीन बजे पानीपत-दादरी पाइप लाइन (Gas Pipiline) अचानक फट गई।

इतिहास में पहली बार NASA की बिजली गुल, सभी अंतरिक्ष स्टेशनों से टूटा कनेक्शन

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड, सिंचाई विभाग, जिले के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल गैस की सप्लाई को बंद करा दिया गया है। कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Exit mobile version