Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

Illegal arms factory

Illegal arms factory

उत्तर प्रदेश की रामपुर जिला पुलिस ने बिलासपुर इलाके में अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए उसा संचालन कर रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे हथियार और उनके बनाने की सामग्री आदि बरामद की।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिलासपुर पुलिस ने सूचना के आधार पर डंडिया वन के जंगल से अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित कर रहे चार बदमाशों बरेली निवासी ईशाक के अलावा रामपुर निवासी उस्मान, दलजीत और अवतार को गिरफ्तार किया।

आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर CM योगी ने व्यक्त किया शोक

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 08 निर्मित/अर्द्ध निर्मित हथियार विभिन्न बोर, 30 जीवित, 17 खोखा कारतूस, 44 नाल, शस्त्र बनाने के उपकरण व पुर्जे आदि बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में थाना बिलासपुर पर मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस इनके संपर्क में आने वालों का पता लगा रही है। गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेज दिया।

Exit mobile version