Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ऑनलाइन चल रहा था अवैध कसीनो का धंधा

casino

मेरठ। जिले के वेदव्यासपुरी में ओक ट्री रिसोर्ट में पकड़ गए अवैध कसीनो (Casino) के कई राज खुल रहे हैं। इन अवैध कसीनो में ऑन डिमांड लड़कियां बुलाई जाती थी। यह पूरा धंधा ऑनलाइन चल रहा था। मेरठ से लेकर देहरादून और गोवा तक ऑनलाइन कसीनो का धंधा फैला हुआ था। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

मेरठ एसओजी की टीम ने शनिवार की आधी रात को वेदव्यासपुरी स्थित ओक ट्री रिसोर्ट में छापा मारकर अवैध कसीनो पकड़ा था। रविवार को पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया था। पुलिस ने मौके से छह नेपाल और तीन दिल्ली की लड़कियों और 34 युवकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मौके से सात लाख 58 हजार रुपए, 51 मोबाइल, 12 लग्जरी गाड़ियां, 14 ताश की गड्डी, हिसाब-किताब की 19 बुकलेट, सात हजार चिप्स मिले। अवैध कसीनो का जाल मेरठ से लेकर देहरादून और गोवा तक फैला हुआ है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना हे कि यह पूरा धंधा ऑनलाइन चल रहा था। दिल्ली निवासी कपिल, देहरादून निवासी पीयूष, दिल्ली निवासी रवि, बागपत निवासी नितिन और शामली निवासी अरविंद इस पूरे धंधे के मास्टर माइंड है। नितिन और अरविंद ने ही रिसोर्ट लीज पर लिया हुआ है। एक ऐप के जरिए यह सारी पटकथा लिखी गई। यह पूरा धंधा ऑनलाइन खेला जा रहा था। वाट्सऐप पर सभी आरोपित बात करते थे। इस कसीनो में हुक्का भी चल रहा था और शराब भी परोसी जा रही थी।

पकड़े गए लोगों में दिल्ली से लेकर, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। आरोपित दिल्ली, मुंबई, गोवा, चंडीगढ़ आदि शहरों में होटल किराए पर लेकर अवैध कसीनो चलाते थे। इस मामले में पुलिस गहन छानबीन में जुटी है। इस पूरे गिरोह को पकड़ा जाएगा।

Exit mobile version