Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अवैध हुक्काबार पर छापा, दो गिरफ्तार

arrested

arrested

गाजियाबाद। जिले की कविनगर पुलिस ने बुधवार को राजनगर आरडीसी में एक अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके पर 4 हुक्के, 8 चिलम एवं नशे का अन्य सामान भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक नगर निपुण अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा और वहां से मालीवाड़ा निवासी राम सिंह और मुरादनगर निवासी गुफरान को गिरफ्तार किया। यह हुक्काबार लंबे समय से अवैध रूप से संचालित की जा रही थी।

Exit mobile version