Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अवैध शराब का कोराबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

illegal liquor

illegal liquor

लखनऊ। नगराम पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है।

थाना प्रभारी नगराम ने बताया कि मंगलवार की देर शाम आरोपित की गिरफ्तारी के लिए ग्राम मूर्तजापुर नगराम में पास पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गया। इलाके में भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगा।

इस पर पुलिस टीम ने आरोपित को दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम ग्राम अमवां नगराम निवासी रामप्रकाश बताया है। आरोपित की जामा-तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है।

मादक पदार्थ कारोबारी गिरफ्तार, कब्जे से डायजापाम पाउडर बरामद

पुलिस का दावा है कि आरोपित इलाके में अवैध शराब की सप्लाई करता है।

Exit mobile version