• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

Writer D by Writer D
29/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मुजफ्फरनगर
0
illegal liquor factory

illegal liquor factory

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विधानसभा चुनाव से पहले मुजफ्फरनगर में क्राइम ब्रांच और खतौली पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। मौके से पुलिस ने अंतरर्राज्यीय गिरोह के 12 लोगों को गिरफ्तार करके भारी मात्रा में शराब बरामद की। एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में बताया कि खतौली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने खतौली कस्बे के मोहल्ला यमुनापुरम में एक मकान में छापा मारकर अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी।

पुलिस ने मौके से अंतरर्राज्यीय गिरोह के 12 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब बरामद की। इसमें 5750 पव्वे उत्तराखंड मार्का, 264 पव्वे रॉयल स्टैग, 192 पव्वे खैतान मार्का, 99 हजार विभिन कंपनियों के ढक्कन, 15800 विभिन शराब की कंपनियों के रैपर, खाली पेटी, पैकिंग मशीन, दो कार, सात बाइक आदि सामान शामिल है। बरामद सामान की कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है।

एसएपी ने बताया कि गिरफ्फतार किए लोगों में मेरठ के रूहासा गांव का नरेश कर्णवाल गिरोह का सरगना है। वह पहले भी जेल जा चुका है। इसके अलावा रूहासा का जीतू, पीयूष, सिसौली का अजय उर्फ अज्जू, पटेल नगर नई मंडी का अमित उर्फ रिंकू, सुमित उर्फ टिंकू, बागपत के फाजलपुर बिनौली का सोमदेव उर्फ फौजी, अकबरगढ चरथावल का अशोक, सहारनपुर का राकेश, सुनील उर्फ मोती, मेरठ के दौराला का सचिन, वलीदपुर का रवि भी गिरफ्फता किया गया है। पकडे़ गए आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि इस अवैध फैक्ट्री से सरकार को 01 करोड 20 लाख रुपए के राजस्व की हानि हो रही थी। विधानसभा चुनावों में यहां से कई राज्यों में शराब सप्लाई किए जाने की तैयारी थी। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सब्बरवाल ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Tags: crime newsillegal liquor factorymujaffarnagar newsup news
Previous Post

ई-रिक्शा और पांच मोटर साइकिलों के साथ छह वाहन चोर गिरफ्तार

Next Post

युवक की हत्या, मुआवजे को लेकर परिजनों ने हाइवे जाम किया

Writer D

Writer D

Related Posts

Noida International Airport
Main Slider

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

29/03/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना उत्पादन, पौध तैयार करने और वैल्यू एडिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी महिलाएं

29/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर किसानों को मुआवजा मिलना शुरु, एक अप्रैल तक बारिश का भी अलर्ट

29/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले-पर्यटन को मिला नया आयाम

29/03/2026
nitin naveen
Main Slider

नितिन नवीन के यू-टर्न से राजनीति गरम, इस्तीफा टालने पर उठे सवाल

29/03/2026
Next Post
murder

युवक की हत्या, मुआवजे को लेकर परिजनों ने हाइवे जाम किया

यह भी पढ़ें

corona death

इस देश में कोरोना का कहर, 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा मौतें

21/10/2021

‘इंडिया गाना हमारे देश की परंपरा, रीति और मूल्यों को श्रद्धांजलि है’, नवरोज़ प्रासला

14/08/2021
loot

सर्राफ कारोबारी को गोली मारकर लूटा जेवरात से भरा बैग, लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

16/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version