Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

30 करोड़ की शिप से चल रहा था अवैध खनन, CM के करीबी से है खास कनेक्शन

illegal mining

illegal mining

रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। अब ईडी ने एक बड़ी नाव (पोत) को जब्त किया है। यह बड़ी नाव अवैध खनन (Illegal mining ) के लिए पंकज मिश्रा के आदेश पर इस्तेमाल हो रही थी। इस नाव की कीमत कुल 30 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अवैध खनन (Illegal mining ) से जुड़ी जांच में पंकज मिश्रा को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब मंगलवार (26 जुलाई) को बड़ी नाव पकड़ी गई है। इसका नाम M.V.Infralink- III है। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर WB 1809 है।

ईडी के मुताबिक, यह बड़ी नाव बिना किसी परमिट के अवैध रूप से चलाई जा रही थी। इसने साहेबगंज, सुकरगढ़ घाट से परमिट नहीं लिया था। पता चला है कि यह वेसल राजेश यादव उर्फ दाहू यादव के आदेश पर चल रहा था। पंकज मिश्रा दाहू यादव के सहयोगी थे। इस बड़ी नाव से उन छोटे-बड़े पत्थरों को ट्रांसपोर्ट किया जाता था जिनको अवैध खनन करके निकाला गया होता था।

इस बड़ी नाव की कीमत 30 करोड़ रुपये है। इसके मालिक के खिलाफ 26 जुलाई को ही एक FIR भी दर्ज की गई।

सीएम योगी ने Monkeypox को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिये ये सख्त निर्देश

इससे पहले ईडी ने अवैध खनन में शामिल दो स्टोन क्रशर्स (stone crushers) को जब्त किया था। ये दोनों क्रशर Maa Amba Stone Works के थे। इसके मालिक बिश्नु यादव और पवित्रा यादव हैं। इसके अलावा तीन HYVA ट्रक्स भी जब्त किये गए थे जो कि अवैध खनन में शामिल थे। उनके पास कोई माइनिंग चालान नहीं थे।

Exit mobile version