Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मृतक आश्रितों को दी जाये तत्काल नियुक्ति : राजेन्द्र तिवारी

rajaendra tiwari

rajaendra tiwari

प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कर्मचारी संघों के साथ मंगलवार को हुई बैठक में कहा कि मृतक आश्रितों की नियुक्ति में आ रही कठिनाइयों को समय से निस्तारित करते हुए मृतक आश्रितों को तत्काल नियुक्ति दी जाये, जिससे कि मृतक आश्रित परिवार को अनावश्यक रूप से कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि जेम पोर्टल के माध्यम से कार्य करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं व सेवा प्रदाता कम्पनी के खिलाफ शिकायत प्राप्त होने पर उसे गम्भीरता से लेते हुये तत्परता से आवश्यक कार्यवाही की जाये।

बैठक में कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा जेम पोर्टल के माध्यम से कार्य करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण, कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सभी विभागों में पोर्टल विकसित किए जाने, निलम्बित चल रहे कर्मचारियों का निलम्बन वापस किए जाने तथा महंगाई भत्ते के एरियर का शीघ्र भुगतान किए जाने आदि की ओर मुख्य सचिव का ध्यान आकृष्ट किया गया, जिस पर मुख्य सचिव ने सम्बंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

भाजपा सरकार का कार्यकाल समाप्ति की ओर है : अखिलेश

बैठक में अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक देवेश चतुर्वेदी सहित सभी सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version