• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीराम मंदिर बनने के बाद अयोध्या में बढ़ेगा 10 गुना पर्यटन: सीएम योगी

Writer D by Writer D
18/12/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में हर प्रकार के पर्यटन (Tourism) के लिए अपार संभावनाएं हैं। बीते पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश देश में डॉमेस्टिक टूरिज्म (Domestic Tourism) में पहले नंबर पर उभर कर सामने आया है। वह रविवार को 37वें इण्डियन एसोसिएशन आफ टुअर आपरेटर्स (IATO) के वार्षिक सम्मेलन के समापन समारोह में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित द सेन्ट्रम होटल में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन के लिहाज से दुनिया की सबसे प्राचीनतम नगरी काशी हमारे उत्तर प्रदेश में है जहां कोई भी पर्यटक हर हर महादेव का नारा लगाए बगैर नहीं रह सकता। काशी में एक वर्ष पहले जहां एक करोड़ सालाना पर्यटक आते थे, वहीं इस वर्ष सिर्फ सावन माह में एक करोड़ पर्यटक प्रदेश में आए हैं। इसके अलावा अयोध्या भी इसी प्रदेश में है जहां हर भारतीय की पहुंचने और दर्शन करने की अभिलाषा रहती है। अयोध्या पहुंचकर कोई भी व्यक्ति जय श्रीराम बोले बगैर नहीं रह सकता।

अयोध्या में मंदिर निर्माण के कार्य के साथ ही 30 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट आसपास के क्षेत्र में चल रहे हैं। आने वाले समय में अयोध्या दुनिया की सुंदर नगरी के रूप में सामने होगी। आज अयोध्या में जितने पर्यटक आ रहे हैं इनकी संख्या मंदिर निर्माण के बाद 10 गुना बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा मथुरा और वृंदावन भी यहीं है जहां आध्यात्मिक विकास के साथ ही भौतिक विकास भी हो रहा है। यहां के विकास के लिए करीब 25000 करोड़ योजनाएं चल रही हैं।

May be an image of 11 people, people standing and indoor

यही नहीं प्रयागराज उत्तर प्रदेश का प्रमुख स्थान है जहां वर्ष 2019 में 24 करोड़ श्रद्धालु आए थे और कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई। इनके अलावा भगवान बुद्घ से जुड़े प्रमुख केंद्र भी उत्तर प्रदेश में ही हैं। इसी के तहत बुद्ध सर्किट से जुड़े हुए शहरों में भी व्यापक स्तर पर विकास कार्य चल रहे। इसके साथ ही नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्यवासिनी धाम को भी सुविधाओं से संपन्न किया जा रहा है।

बड़े पैमाने पर हो रहे विकास के कार्य

मुख्यमंत्री योगी  (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश के तराई, बिंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र में ईकोटूरिज्म और हेरिटेज टूरिज्म से जुड़े कई स्थान हैं। आगरा भी प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल है। प्रदेश में विकास कार्यों के तहत बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। एक्सप्रेस वे तैयार हो रहे हैं। सबसे अच्छा रेल नेटवर्क भी यहां है। एयरपोर्ट भी नए तैयार हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि टूर ऑपरेटर्स प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अधिक से अधिक पर्यटकों को लाएं। आज सुरक्षा की बेहतर गारंटी उत्तर प्रदेश दे सकता है। बेहतर कनेक्टिविटी भी यहां है। प्रदेश में हर स्थान पर पर्यटकों के रहने के लिए होटल रेस्टोरेंट खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

नियुक्ति पत्र देकर सीएम योगी शिक्षकों से बोले- आपकी योग्यता ही आपको सम्मान दिलाएगी

उत्तर प्रदेश अपार संभावनाओं वाला प्रदेश है। यहां निवेश की अपार संभावनाएं हैं। सुरक्षा की पूरी गारंटी यहां मिलती है। देशी विदेशी पर्यटकों को हम यहां बुलाकर देश की जीडीपी बढ़ाने में भी योगदान दे सकते हैं। इस मौके पर आयटो के अध्यक्ष राजीव मेहरा ने मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह भी मौजूद थे।

Tags: indian association of tour operatorsLucknow NewsLucknow News in Hindiup government newsUttar Pradesh NewsYogi Adityanath
Previous Post

‘अपनी बेट के साथ ‘पठान’ देखकर बताओ’, MP विधानसभा स्पीकर का शाहरुख खान को चैलेंज

Next Post

बंदियों को स्वरोजगार के साथ धार्मिक आस्था से भी जोड़ेगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Cheese Balls
Main Slider

बचे हुए राजमा-चावल से बनाएं ये डिश, नोट कर लें विकास खन्ना की ये रेसिपी

21/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रत्येक व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण, समन्वित प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में लाएं कमीः मुख्यमंत्री

20/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन-Urban 2.0 की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए एके शर्मा

20/05/2026
Leprosy Pension
उत्तर प्रदेश

कुष्ठावस्था पेंशन योजना बनी सहारा, हजारों दिव्यांगजनों को मिल रहा सम्मान और संबल

20/05/2026
cm dhami
Main Slider

राहुल गांधी की टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और गिरती राजनीतिक सोच को दर्शाती हैः सीएम धामी

20/05/2026
Next Post
Prisoners

बंदियों को स्वरोजगार के साथ धार्मिक आस्था से भी जोड़ेगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

medicine

योगी सरकार का सपना होने लगा साकार, दवाओं के निर्माण की ओर अग्रसर हुआ उत्तर प्रदेश

08/04/2025
siddharth shukla

सिद्धार्थ के अंतिम सफर की तैयारी शुरू, पुलिस के हुई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

03/09/2021
Mahesh Babu

महेश बाबू को वाइफ नम्रता शिरोडकर ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखी ये प्यारी बात

09/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version