Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

2020 में पाकिस्तान ने किया पांच हजार से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन

army

army

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने वर्ष 2020 में केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में पांच हजार से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सेना दिवस के मौके पर भारतीय सेना द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान ने 2020 में नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना उकसावे के 5,246 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। वहीं वर्ष 2019 में 3,824 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था।

अभिनेता अक्षय कुमार ने जवानों संग मनाया सेना दिवस, खेला वॉलीबाल

सेना ने एक अधिकारी ने कहा, “वर्ष 2019 की तुलना में 2020 में पाकिस्तानी सैनिकों ने बहुत अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।” उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त किये जाने के बाद पाकिस्तान ने हताश होकर सीमा पार से ज्यादा गोलीबारी की थी।

बिहार में विपक्ष इतना संवेदनहीन है कि वह शव पर भी कर रहा है राजनीति: बीजेपी

इस दौरान सुरक्षा बलों ने वर्ष 2019 के मुकाबले 2020 में 221 आतंकवादियों को ढेर किया। वर्ष 2019 में यह आंकड़ा 152 था। सुरक्षा बलों ने 2020 में 47 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया, जबकि 2019 में इनकी संख्या 43 थी। इसके अलावा 2019 में तीन की तुलना में 2020 में 11 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया।

थल सेना दिवस पर सैनिकों को राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने 2020 में 274 पर घुसपैठ की कोशिशों को विफल किया, जबकि 2019 में घुसपैठ की 421 बार कोशिशों को विफल किया था। उन्होंने बताया कि आंतकवादियों के लॉन्चिंग पैडों की संख्या 2020 में 294 से 336 के बीच थी, जबकि 2019 में यह संख्या 520 से 556 के बीच थी।

Exit mobile version