• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार में रंगबाजी-रंगदारी हार रही है, विकास जीत रहा है : मोदी

Desk by Desk
03/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पीएम मोदी

पीएम मोदी की बिहार में रैली

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार में मंगलवार को दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। इसी बीच तीसरे चरण के लिए भी मतदान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार में मंगलवार को कुल दो सभाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पहले अररिया के फारबिसगंज में सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने यहां कहा कि बिहार के लोगों ने ‘डबल युवराजों’ को नकार दिया है और फिर एक बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अपनी सभा में कहा कि बिहार में आज दूसरे चरण का मतदान चल रहा है, इस बार बंपर वोटिंग हो रही है। आज बिहार के लोगों ने देश ही नहीं पूरे विश्व को संदेश दिया है. जब कोरोना की वजह से दुनिया में हड़कंप मचा है लेकिन बिहार के लोग उत्साह के साथ वोटिंग कर रहे हैं, ऐसे में लोगों को विचार करना चाहिए। पीएम मोदी ने चुनाव आयोग को ऐसी परिस्थिति में चुनाव कराने पर बधाई दी।

Not just the country, Bihar is giving message to the world. In COVID times, people are coming out in huge numbers to vote. This is democracy’s power & every Bihari’s devotion for it. Think tanks around the world will evaluate how deeply democracy is entrenched in Indian minds: PM https://t.co/hS4qLF9WYU

— ANI (@ANI) November 3, 2020

ऑस्ट्रिया : विएना में आतंकी हमला, सात की  मौत, कई घायल, एक हमलावार हुआ ढेर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद एक बात साफ है बिहार की जनता ने डंके की चोट पर संदेश दे दिया है, बिहार में फिर एक बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। बिहार के लोगों ने जंगलराज और डबल युवराज को सिरे से नकार दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज एनडीए के विरोध में जो खड़े हैं वो इतना कुछ खाने के बाद फिर बिहार को लालच की नजरों से देख रहे हैं। बिहार के लोगों को पता है कि कौन राज्य का विकास करेगा और कौन परिवार का विकास करेगा।

बिहार की पवित्र भूमि ने ठान लिया है कि इस नए दशक में बिहार को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे। बिहार के लोगों ने जंगलराज को, डबल-डबल युवराजों को सिरे से नकार दिया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/eItU630zoh

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2020

पीएम मोदी ने कहा कि आज बिहार में परिवारवाद हार रहा है, रंगबाजी-रंगदारी हार रही है और विकास जीत रहा है। आज बिहार में अहंकार-घोटाला हार रहा है और परिश्रम जीत रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार वो दिन भूल नहीं सकता, जब चुनाव को मजाक बनाकर रख दिया गया था। इनके लिए चुनाव का मतलब हिंसा, हत्याएं और बूथ कैप्चरिंग था। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि तब मत छीन लिया जाता था और वोटों की लूट होती थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार में महिलाएं में आज मोदी के साथ चलने को तैयार है। अगर बिहार में पहले जैसे हालात होते तो गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बन नहीं पाता। पीएम मोदी बोले कि पिछले एक दशक में नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार विकास की ओर आगे बढ़ा है, आने वाला दशक बिहार की आकांक्षाओं को पूरा करने का वक्त है। पिछले दशक में बिहार के हर घर में बिजली पहुंची, अब ये दशक बिहार को 24 घंटे जगमगाने का है।

लोकतंत्र की इतनी बड़ी ताकत, लोकतंत्र के प्रति हर बिहारी का इतना बड़ा समर्पण, विश्व के सभी​ थिंक टैंक को इसका मूल्यांकन करना होगा कि भारत के लोगों के जेहन में लोकतंत्र कितनी गहराई से बैठा हुआ है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी #BiharPolls https://t.co/IKMdJOY7Uz

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2020

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दशक में हर घर गैस सिलेंडर पहुंचा, ये दशक पाइप से गैस पहुंचाने का है। पिछले दशक में गरीब को शौचालय मिला, अब पक्की छत देने का दशक है. बिहार को फिर डबल इंजन की ताकत मिलेगी तो यहां का विकास पहले से भी तेज गति से होगा। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में आज बिना किसी भेदभाव के लोगों को विकास का लाभ मिल रहा है, सरकार की ओर से गैस सिलेंडर, शौचालय, आयुष्मान भारत जैसी मदद गरीबों को दी गई है।

अररिया की सभा में पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग समाज को बांटकर सत्ता हथियाना चाहते हैं, उनसे सावधान रहने की जरूरत है।

बिहार में तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को कुल 78 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। बिहार में 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान हो चुका है। जबकि मंगलवार को तीसरे चरण के लिए कुल 94 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

Tags: Bihar Assembly 2020Bihar Assembly ElectionBihar electionbihar election 2020National news
Previous Post

ऑस्ट्रिया : विएना में आतंकी हमला, सात की  मौत, कई घायल, एक हमलावार हुआ ढेर

Next Post

बिहार के मतदाताओं से अपील है कि बिहार को और बर्बाद ना होने दें : चिराग

Desk

Desk

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
चिराग पासवान

बिहार के मतदाताओं से अपील है कि बिहार को और बर्बाद ना होने दें : चिराग

यह भी पढ़ें

NEET paper leak

NEET Paper Leak गिरोह के सरगना को CBI ने दबोचा, कोर्ट ने 10 दिन के रिमांड पर भेजा

11/07/2024
Rajnath Singh's meeting with China's Defense Minister

राजनाथ सिंह की चीन के रक्षामंत्री के साथ 2 घंटे से ज्यादा चली बैठक, ड्रैगन ने की थी मुलाक़ात की पहल

05/09/2020
kajal agrwal with friendskajal agrwal with friends

काजल अग्रवाल ने शादी से पहले दोस्तों संग सेलिब्रेट की पायजामा पार्टी

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version