Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केपटाउन में अर्जुन बिजलानी संग आस्था गिल ने लगाया अपने गाने में तड़का

In Cape Town, Arjun Bijlani along with Aastha Gill put splash in their songs

In Cape Town, Arjun Bijlani along with Aastha Gill put splash in their songs

छोटे पर्दे के मशहूर टीवी सेलेब्स इन दिनों स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का हिस्सा बने हुए हैं। जिनमे अर्जुन बिजलानी, अनुष्का सेन, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला, विशांल सिंह, दिव्यांका त्रिपाठी समेत कई स्टार्स मौजूद हैं। बता दे सभी 11 कंटेस्टेंट्स शो जीतने की होड़ में हैं। जबसे ये लोग केपटाउन पहुंचे हैं, तभी से सोशल मीडिया पर वीडियोज और फोटोज लगातार पोस्ट कर रहे हैं और लगातार अपने फैंस को अपडेट दे रहे हैं।

लेकिन इस बीच ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के सेट पर अर्जुन बिजलानी ने सिंगर आस्था गिल के साथ आइकॉनिक सॉन्ग ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ को री-क्रिएट किया। इसका वीडियो ‘झांसी की रानी’ फेम अनुष्का सेन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस पर रिएक्ट भी किया है।  अनुष्का सेन ने लिखा, ‘देखो, देखो’। वीडियो में आस्था गिल और अर्जुन बिजलानी काले रंग की छतरी के नीचे सॉन्ग को री-क्रिएट करते नजर आ रहे हैं। अनुष्का सेन ने यह वीडियो शूटिंग के बीच बनाया है।

Indian Idol की कॉन्ट्रोवर्सी में कूदे शो के पांचवें सीजन के कंटेस्टेंट ‘मियांग चैंग’

सिंगर आस्था गिल सभी कंटेस्टेंट्स के साथ घुल-मिल गई हैं। अनुष्का सेन और अर्जुन बिलानी के साथ इनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई है। ये सभी सितारे तीन हफ्तों से साथ हैं। अर्जुन बिजलानी ने आस्था गिल की तारीफ करते हुए एक पोस्ट लिखी थी। अर्जुन ने लिखा, “इस महिला की आवाज शानदार है और इनका सोल भी बहुत सुंदर है। हमेशा चमकती रहो माय गर्ल। और हां, मैं तुम्हें एक चीज के लिए कभी माफ नहीं करूंगा और तुम इसके बारे में बखूबी जानती हो।”

 

Exit mobile version