Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आर्थिक परेशानियों से हैं परेशान, तो करें मां काली से जुड़े ये उपाय

Maa Kali

Maa Kali

हिंदू धर्म में हर एक दिन कई देवी-देवताओं को समर्पित माना जाता है। इसी तरह शनिवार के दिन मां काली (Maa Kali) की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन मां काली की पूजा करने से लाभ मिलता है। मां काली की कृपा पाने के लिए यह दिन सबसे उत्तम माना जाता है। शनिवार का दिन काली माता (Maa Kali) और शनिदेव को समर्पित माना जाता है। ऐसे में आप शनिवार के दिन कुछ खास उपाय जरूर करने चाहिए।

आर्थिक परेशानी होगी दूर

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां काली (Maa Kali) को गुड़ का भोग अत्यंत प्रिय है। ऐसे में मां काली की पूजा विधि-विधान से करने के बाद गुड़ का भोग जरूर लगाएं। इसके बाद इस गुड़ को गरीबों में प्रसाद के रूप में बांट दें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानी दूर होती है।

मां काली (Maa Kali) का करें प्रसन्न

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे काले तिल के साथ सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके साथ ही पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें और इस दौरान मां काली का नाम लेते रहें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां काली प्रसन्न होती हैं।

प्राप्त होगी मां काली (Maa Kali) की कृपा

काली माता के मंदिर जाएं और उन्हें नींबू की माला चढ़ाएं। साथ ही मां काली को ताजे फल और सूजी के हलवे का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से आपके ऊपर मां काली की कृपा बनी रहेगी।

इस मंत्र का करें जाप

शनिवार के दिन काली माता (Maa Kali) के मंदिर में जाकर मां काली के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। माना जाता है कि इस उपाय को करने से रोगों से मुक्ति मिलती है। इस मंत्र का जाप आपको कम से कम 21 बार करना चाहिए।

Exit mobile version