Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीरो सर्वे: MP में सबसे ज्यादा लोगों में मिली एंटीबॉडी, केरल सबसे पीछे

ICMR का सीरो सर्वे

नई दिल्ली. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की 14 जून से 16 जुलाई के बीच 21 राज्यों के 70 जिलों में किए गए सीरोसर्वे की रिपोर्ट बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की है। देश में ICMR का यह चौथा सीरोसर्वे है। किसी आबादी के ब्लड सीरम में एंटीबॉडी के लेवल को सीरोप्रिवलेंस या सीरोपॉजिटिविटी कहा जाता है।

MP बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 7.33 लाख स्टूडेंट्स पास

देश के 21 राज्यों की दो-तिहाई आबादी में कोरोना वायरस एंटीबॉडी डेवलप हुई हैं। 79% एंटीबॉडी के साथ मध्य प्रदेश सबसे आगे है, जबकि सिर्फ 44.4% एंटीबॉडी के साथ केरल सबसे पीछे है। चिंता की बात यह है कि फिलहाल देश में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले केरल में ही सामने आ रहे हैं।

इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सुझाव दिया है कि वे ICMR के दिशा-निर्देश में अपनी खुद की सीरोप्रिवलेंस स्टडी कराएं। उस सीरोसर्वे के नतीजों को कोरोना के बेहतर नियंत्रण के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

तीसरी लहर की समीक्षा करने बागपत पहुंचे CM योगी, रंछाड़ गांव का कर सकते है निरीक्षण

जानें किस राज्य में कितने % लोगों में मिला एंटीबॉडी-

राज्य          सीरो पॉजिटिविटी

मध्यप्रदेश               79.0

राजस्थान         76.2

बिहार            75.9

गुजरात          75.3

छत्तीसगढ़         74.6

उत्तराखंड         73.1

उत्तर प्रदेश        71.0

आंध्र प्रदेश        70.2

कर्नाटक          69.8

तमिलनाडु        69.2

ओडिशा          68.1

पंजाब            66.5

तेलंगाना          63.1

जम्मू-कश्मीर      63.0

हिमाचल प्रदेश     62.0

झारखंड          61.2

पश्चिम बंगाल      60.9

हरियाणा         60.1

महाराष्ट्र          58.0

​​​​असम            50.3

केरल            44.4

Exit mobile version