Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

30 वर्षों में पूर्ववर्ती सरकारों ने किया बिहार का बेड़ा गर्क : चिराग

चिराग पासवान

चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की पंद्रह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 15 साल की सरकार ने राज्य का बेड़ा गर्क कर दिया है।

श्री पासवान ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्तमान नीतीश सरकार के साथ ही पिछले 30 वर्षों में पूर्ववर्ती सरकारों ने बिहार का बेड़ा गर्क कर दिया है। उन्होंने कहा कि यहां रोजगार के अवसर समाप्त कर दिए गए और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।

लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए उनकी पार्टी के पास ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ का विजन है और इसके माध्यम से उनका लक्ष्य को बिहार देश का नंबर वन राज्य बनाने का है।

जेपी नड्डा का सवाल, बिहार में अपहरण उद्योग चलाने वाले क्या दे सकते हैं रोजगार?

श्री पासवान ने कहा कि यदि उनकी पार्टी के सहयोग से राज्य में अगली सरकार बनी तो वे युवाओं का भविष्य संवारने के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे और उनके रोजगार के लिए व्यवस्था की जाएगी। राज्य से भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास हमेशा राज्य में एक बेहतर स्वच्छ और जन कल्याणकारी सरकार देने का होगा।

संवाददाता सम्मेलन के बाद श्री पासवान ने ओबरा और दाउदनगर में लोजपा प्रत्याशी डॉ प्रकाश चंद्रा के पक्ष में रोड शो कर मतदाताओं से समर्थन मांगा।

Exit mobile version