• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत सिंह मामले में पिता ने रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का दर्ज कराया केस

Desk by Desk
29/07/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में नया मोड़ आ गया है। मुंबई पुलिस की जांच से नाखुश सुशांत के पिता केके सिंह ने राजधानी पटना के राजीव नगर थाने में सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और दो अन्य पर लगाया गया है। पुलिस ने रिया के खिलाफ आइपीसी की धारा 341, 342, 380, 406, 420, 306, 506 और 120 बी के तहत एफआइआर (नंबर 241/20) दर्ज की है।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नई शिक्षा नीति को लेकर आज होगी कैबिनेट बैठक

पटना सेंट्रल रेंज के आइजी संजय सिंह ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, चोरी सहित विभिन्न धाराओं के तहत राजीव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जो भी आरोप हैं उन सभी बिंदुओं पर जांच के लिए टीम मुंबई भेजी गई है। वहीं एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। राजीव नगर के थानेदार निशांत केस के अनुसंधानकर्ता हैं। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद निशांत सहित चार सदस्यीय टीम को मुंबई भेजा गया है। टीम वहां पहुंच गई है और वहां की पुलिस से संपर्क किया है।

पटना पुलिस ने मंगलवार को मुंबई पहुंचने के बाद वहां के एक बड़े अधिकारी से संपर्क किया है। काफी देर बातचीत के बाद सुशांत की केस डायरी की कॉपी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। पुलिस के अनुसार रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि रिया ने सुशांत को अपने परिवार से अलग कर रखा था। अभिनेता के बैंक अकाउंट को भी वही मैनेज करती थी। रिया पर सुशांत के रुपयों के गबन का भी आरोप लगाया गया है। पटना पुलिस रिया चक्रवर्ती और दो अन्य लोगों से पूछताछ के अलावा जो भी आरोप लगाए गए हैं, उन सभी बिंदुओं पर छानबीन करेगी। सुशांत के बैंक अकाउंट से लेकर बिजनेस से जुड़े पहलुओं को भी खंगालना शुरू कर दिया है।

बदमाश विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

राजीव नगर के थानेदार हैं आइओ

मुंबई भेजी गई टीम में राजीव नगर के थानेदार निशांत सिंह को केस का आइओ (इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर) बनाया गया है। उनके साथ इंस्पेक्टर मो. कैसर आलम, मनोरंजन भारती और एक अन्य इंस्पेक्टर टीम में हैं। मुंबई पुलिस ने अब तक जिनसे पूछताछ की है, पटना पुलिस उनके बारे में भी जानकारी जुटा रही है। गौरतलब हो कि पटना के राजीव नगर निवासी सुशांत सिंह राजपूत ने इसी साल 14 जून को मुंबई में आत्महत्या कर ली थी।

Tags: case lodge in riya ChakrabortyFamily filed a casefather lodge FIRPatna crimePatna PoliceSushant Singh Rajputsushant singh rajput deathsushant singh raput fatherआत्महत्याएफआइआरकेके सिंहकेसपटना पुलिसमुंबई पुलिसराजीव नगर थाना पुलिसरिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूत
Previous Post

भारत में करीब 10 लाख लोगों ने दी कोरोना को मात, एक दिन में सामने आए 48500 नए मामले

Next Post

8 हजार से अधिक विदेशियों ने छोड़ा नेपाल, आव्रजन विभाग ने बतायी ये वजह

Desk

Desk

Related Posts

Karela juice
Main Slider

इस आसान तरीके से तैयार हो जाता है यह हेल्दी ड्रिंक, आपके शरीर का रखता है ख्याल

07/06/2025
Gulab Sharbat
Main Slider

रिश्तों में मिठास घोल देगा यह ड्रिंक, चारों ओर से हो जाएगी तारीफों की बौछार

07/06/2025
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

07/06/2025
Gemstones
धर्म

ये रत्न धारण करने से हर क्षेत्र में होंगे कामयाब

07/06/2025
Fengshui
Main Slider

नहीं होगी धन-धान्य की कमी, करें ये आसान उपाय

07/06/2025
Next Post
विदेशियों ने छोड़ा नेपाल

8 हजार से अधिक विदेशियों ने छोड़ा नेपाल, आव्रजन विभाग ने बतायी ये वजह

यह भी पढ़ें

OPPO Reno7 इस तारीख को देगा दस्तक, जानिए इसकी फीचर और कीमत

13/11/2021
Electricity Theft

सात लाख की पकड़ी विद्युत चोरी

11/11/2023
priyanka chopra

विदेश में प्रियंका चोपड़ा ने इस अंदाज में पति के साथ मनाई दिवाली

17/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version