Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जिला कारागार मऊ में  प्रेम-प्रसंग में बंद कैदी ने पिया फिनायल, मचा हड़कंप

prisoner

prisoner drink phenyl

मऊ। जिला मुख्यालय स्थित जिला कारागार (District Jail) में देर शाम को उस वक्त हड़कंप मच गई जब एक कैदी (Prisoner) ने जेल में ही फिनायल (Phenyl) पी लिया। कैदी की हालत गंभीर होने पर जेल प्रशासन ने उसे आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विशाल गोंड नाम का कैदी प्रेम प्रसंग के मामले में बंद है। और शनिवार की देर सायं उसने बाथरूम में रखा फिनायल को पी लिया, फिलहाल जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा कि जेल से कैदी आया है और वह फिनायल पिया हुआ है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, इलाज किया जा रहा है 72 घंटे बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

वहीं यह भी बताया जा रहा है कि विशाल गोड़ बलिया की एक युवती से मंदिर में शादी की थी, जिसके बाद युवती के परिवार वालों ने मुकदमा दर्ज करा के पाक्सो एक्ट में उसे जेल भिजवा दिया।

इसके बाद जेल में ही अपनी प्रेमिका के लिए युवक तड़प रहा था और बार-बार जेल प्रशासन को उसी लड़की से दोबारा शादी करने की बात कर रहा था लेकिन जेल प्रशासन ने युवक की एक ना सुनी और आज युवक ने फिनायल पीकर जान देने की कोशिश की है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

Exit mobile version