Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

करण मेहरा से विवाद के बीच निशा ने शेयर की पोस्ट, फैंस बोले- कुछ तो लोग कहेंगे!

टीवी एक्ट्रेस निशा रावल  इन दिनों अपने पति से विवाद के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले ही निशा ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक्टर करण मेहरा  के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था और कई गंभीर आरोप लगायी थी। इसके बाद ये कपल काफी विवादों में गया था। अब एक लंबे समय बाद निशा  ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जो गौर गोपाल दास के द्वारा लिखा गया है।

निशा रावल ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा है- यदि आप बहुत अधिक बोलते हैं, तो वे कहेंगे कि आप गिरे हुए हैं। यदि आप ज्यादा नहीं बोलते हैं, तो वे कहेंगे कि आपके पास घमंड है। यदि आप उतना ही बोलते हैं, जितना जरूरी है, तो वे कहेंगे कि, आप मतलबी हैं। आप जो कुछ भी करते हैं, वे हमेशा कुछ न कुछ कहेंगे। अपने जीवन को परिभाषित करने के लिए वे जो कहेंगे, उसे अनुमति न दें।

व्हाइट ड्रेस के साथ हाई हील में फैसला सुष्मिता का पैर, बोलीं- अरे बाप रे…..

इस पोस्ट को शेयर करते हुए निशा रावल ने अपने कैप्शन में लिखा है- अगर आपको भी यही सुनना था। निशा के इस पोस्ट पर उनके फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।  कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कॉमेंट कर उनकी विचारों को सही कह कर उनका समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर उन्हें अलग-अलग नसीहतें दे रहे हैं।

एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा है -आपको अपने किये पर शर्म आनी चाहिए। इसके अलावा एक यूजर ने उनके पोस्ट को लाइक करते हुए लिखा- कुछ तो लोग कहेंगे! अगर यह उन लोगों से आता है जिन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता-इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। एक दूसरे ने लिखा है- ओह सच, हम वास्तव में सभी को खुश नहीं कर सकते! किसी के पास हमेशा कहने के लिए कुछ न कुछ होगा!

Exit mobile version