24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
No Result
View All Result

इन मंदिरों में शनिदेव के दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं सारे शनि दोष

Writer D by Writer D
26/03/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
shani dev

शनिदेव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शनि को न्‍याय का देवता (Shani Dev) कहा जाता है। शनि की वक्र दृष्टि से हर कोई बचना चाहता है। हम आप को आज छह ऐसे शनि मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पूजा करने से आपका हर कष्‍ट दूर होग

1- कोकिलावन धाम शनि मंदिर

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिल्ली से 128 किमी की दूर कोसीकलां नाम की जगह पर सूर्यपुत्र भगवान शनिदेव का मंदिर है। नंदगांव, बरसाना और श्री बांकेबिहारी मंदिर इसके आसपास ही है। यहां की परिक्रमा करने पर मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। मान्यता है कि यहां पर खुद भगवान कृष्ण ने शनिदेव को दर्शन दिए थे और वरदान दिया था कि जो भी मनुष्य पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ इस वन की परिक्रमा करेगा उसे शनि कभी कष्ट नहीं पहुचाएंगे।

2- शनि मंदिर उज्जैन

मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन को मंदिरों की नगरी भी कहा जाता है। सांवेर रोड पर प्राचीन शनि मंदिर भी यहां का प्रमुख दर्शनीय स्थल है। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां शनि देव के साथ-साथ अन्य नवग्रह भी हैं। इसे नवग्रह मंदिर भी कहा जाता है। यहां दूर-दूर से शनि भक्त तथा शनि प्रकोप से प्रभावित लोग दर्शन करने आते हैं। यह मंदिर के पास से ही शिप्रा नदी बहती है जिसे त्रिवेणी संगम भी कहा जाता है।

3- शनि शिंगणापुर

भगवान शनि के सबसे खास मंदिरों में से एक है महाराष्ट्र के शिगंणापुर नामक गांव का शनि मंदिर। यह मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर से लगभग 35 कि.मी. की दूरी पर है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां पर शनि देवी की प्रतिमा खुले आसमान के नीचे है। इस मंदिर में कोई छत नहीं है। साथ ही इस गांव में किसी भी घर में ताला नहीं लगाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि यहां के सभी घरों की रक्षा खुद शनि देव करते हैं।

4- इंदौर का शनि मंदिर

इंदौर मध्यप्रदेश के मुख्य शहरों में से एक है। यहां पर भगवान शनि का एक बहुत ही खास मंदिर है। यह मंदिर शनि देव के बाकि मंदिरों से अलग है क्योंकि यहां पर भगवान शनि का 16 श्रृंगार किया जाता है। इंदौर के जूनी इंदौर इलाके में बना ये शनि मंदिर अपनी प्राचीनता और चमत्कारी किस्सों के लिए प्रसिद्ध है। शनि देव के लगभग सभी मंदिरों में उनकी प्रतिमा काले पत्थर की बनी होती है जिन पर कोई श्रृंगार नहीं होता। यह एक ऐसा मंदिर है जहां शनि देव का आकर्षक श्रृंगार किया जाता है। शाही कपड़े भी पहनाए जाते हैं। इस मंदिर में शनि देव बहुत ही सुंदर रूप में नजर आते हैं।

5- शनिश्चरा मंदिर ग्वालियर

यह शनि मंदिर मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में है। यह शनि मंदिर भारत के पुराने शनि मंदिरों में से एक है। यह शनि पिंड भगवान हनुमान ने लंका से फेंका था जो यहां आकर गिरा। तब से शनि देव यहीं पर स्थापित हैं। यहां शनि देव को तेल चढ़ाने के बाद उनसे गले मिलने की प्रथा भी है। जो भी यहां आता है वह बड़े प्यार से शनि देव से गले मिलकर अपनी तकलीफें उनसे बांटता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से शनि उस व्यक्ति की सारी तकलीफें दूर कर देते हैं।

6- सारंगपुर कष्टभंजन हनुमान मंदिर सारंगपुर

गुजरात में भावनगर के सारंगपुर में भगवान हनुमान का एक प्राचीन मंदिर है। जिसे कष्टभंजन हनुमानजी के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर अपने आप में ही खास है क्योंकि इस मंदिर में भगवान हनुमान के साथ शनिदेव विराजित हैं। इतना ही नहीं यहां पर शनिदेव स्त्री रूप में हनुमान के चरणों में बैठे दिखाई देते हैं। इस मंदिर को लेकर कहा जाता है कि यदि किसी भी भक्त की कुंडली में शनि दोष हो तो कष्टभंजन हनुमान के दर्शन और पूजा-अर्चना करने से सभी दोष खत्म हो जाते है।

Tags: maharashtraNavgrah Shani MandirShani DhamShani Mandir IndoreShani Mandir NagpurShani Mandir RaigarhShani Shingnapurशनिदेव
Previous Post

26 मार्च राशिफल : राशिनुसार जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

Next Post

सौभाग्य से जुड़ी हैं ये मालाएं, जानें महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

onion water
खाना-खजाना

सिर दर्द में फायदेमंद है प्याज का पानी, जाने फायदे

03/07/2022
Biriyani must be made at home for guests, taste will be remembered by all
Main Slider

विकेंड में बनाए वेजिटेबल बिरयानी, आपकी कुकिंग सब हो जाएंगे फैन

03/07/2022
सोडा वॉटर
फैशन/शैली

ब्लैकहेड्स को गायब कर देगा सोडा, जाने इस्तेमाल का तरीका

03/07/2022
drink lentil water
फैशन/शैली

हेल्दी रहने के लिए जरूर पिए दाल का पानी

03/07/2022
फैशन/शैली

दिल के लिए रामबाण है ये तेल

03/07/2022
Next Post
rudraksh ki mala

सौभाग्य से जुड़ी हैं ये मालाएं, जानें महत्व

यह भी पढ़ें

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भाजपा महिला मोर्चा की रैली

22/02/2022
CAA

CAA के खिलाफ SC में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की याचिका, केंद्र को नोटिस

14/02/2020

पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में हुई बढ़ोतरी, जानिए क्या हो गई हैं कीमतें

12/09/2019
Facebook Twitter Youtube
24 GhanteOnline |  News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

24ghanteonline.com is India’s one of the leading Hindi News Portal (हिंदी न्यूज़ पोर्टल). We have our corporate office at Lucknow, Uttar Pradesh.

onion water

सिर दर्द में फायदेमंद है प्याज का पानी, जाने फायदे

03/07/2022
Biriyani must be made at home for guests, taste will be remembered by all

विकेंड में बनाए वेजिटेबल बिरयानी, आपकी कुकिंग सब हो जाएंगे फैन

03/07/2022
सोडा वॉटर

ब्लैकहेड्स को गायब कर देगा सोडा, जाने इस्तेमाल का तरीका

03/07/2022
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version