Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Tokyo Olympic में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

टोक्यो. टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम फिर से ट्रैक पर लौटती दिख रही है। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-7 से करारी शिकस्त झेलनी वाली भारतीय टीम ने मंगलवार को पूल-ए के मुकाबले में स्पेन को 3-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद मजबूत हो गई है। टीम इंडिया 3 मैचों से 4 अंक लेकर पूल-ए में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार है।

पहले क्वार्टर में हुए 2 गोल

भारत ने पहले क्वार्टर में ही 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। सिमरनजीत सिंह ने मैच के 14वें मिनट में फील्ड गोल के जरिए भारत को 1-0 से आगे कर दिया। इसके अगले ही मिनट में रुपिंदर पाल सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। दूसरे और तीसरे क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। चौथे क्वार्टर में रुपिंदर पाल सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 3-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी।

भारत के खिलाफ हार के बाद निराश होकर स्पेन के रॉक ओलिवा टर्फ पर ही लेट गए।

6 टीमों के पूल में टॉप-4 में आना जरूरी

हॉकी में पूल-ए और पूल-बी में 6-6 टीमें हैं। भारत पूल-ए में है। इसमें भारत और स्पेन के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना और मेजबान जापान की टीम मौजूद हैं। भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए पूल में टॉप-4 में रहना होगा। भारत ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अगले मैच में उसे 7-1 से हरा दिया। इस पूल में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की टीम रैंकिंग में भारत से ऊपर है।

Exit mobile version