Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार में आज से फिर 15 दिनों का लॉकडाउन

बिहार में लॉकडाउन

बिहार में लॉकडाउन

पटना। कोरोना संक्रमण की विस्‍फोटक स्थिति को देखते हुए बिहार में गुरुवार से फिर 15 दिनों को पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है। 31 जुलाई तक लागू इस लॉकडाउन के दौरान पूरी सख्ती बरती जाएगी। अनावश्‍यक सड़क पर निकले लोगों के वाहन जब्त होंगे तो बिना मास्क पकड़े जाने पर जुर्माना भी भरना पड़ेगा।

बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार और पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने सभी जिलाधिकारियों और एसएसपी-एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है।

भारत में कोरोना : पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 32 हजार 695 नए मामले, 606 की मौत

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र की स्थिति का आकलन बेहतर तरीके से कर सकते हैं। उन्हें पता है कि कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए राज्य में फिर से लॉकडाउन का फैसला किया है। अधिकारी इस दौरान पूरी सख्ती बरतें। आवश्यक काम से जाने वालों को बेवजह परेशान ना किया जाए, ना ही अनावश्यक घूमने वालों के प्रति नरमी दिखाई जाए। जिस मकसद के लिए लॉकडाउन लगाया गया है वह पूरा होना चाहिए।

पुलिस महानिदेशक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऑफिस में बैठकर स्थितियों को नियंत्रित करने का प्रयास ना करें। सड़कों पर उतरे और पूरी सख्ती रखें। लॉकडाउन में खाली सड़कों पर दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। पुलिस इसका भी ख्याल रखे कि लोग अनियंत्रित होकर वाहन ना चलाएं। गृह विभाग के आदेश का हवाला देकर अधिकारियों को हिदायत दी गई कि नियमों का पालन कर जो दुकानें खुल रही हैं और जिन्हें इसके लिए अनुमति है, उन पर बंदी का दबाव ना बनाएं।

सुबह-सुबह भूकंप से कांपी 3 राज्यों की धरती,  4.5 तीव्रता से महसूस किये गए झटके

लॉकडाउन की गाइडलाइन जारी, जानिए

इसके पहले लॉकडाउन की गाइडलाइन भी जारी की जा चुकी है। आइए डालते हैं नजर…

इन्‍हें दी गई है छूट

Exit mobile version