• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रेकफास्ट में शामिल करें कॉर्न पराठा, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

Writer D by Writer D
11/02/2026
in खाना-खजाना, Main Slider, फैशन/शैली
0
Corn Paratha

Corn Paratha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ब्रेकफास्ट के दौरान आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो स्वाद के साथ सेहत भी प्रदान करें। अगर आप कोई ऐसा ही विकल्प देख रहे हैं जो बड़ों के साथ बच्चों को भी पसंद हो, तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं कॉर्न पराठा (Corn Paratha) बनाने की रेसिपी। कॉर्न फाइबर से भरपूर होता है जो हमारे डाइजेशन को बेहतर करने में मददगार होता है। सिर्फ 15 मिनट में यह बनकर तैयार हो जाता हैं। बॉइल्ड कॉर्न से लेकर कॉर्न चाट, कॉर्न पको़ड़े तो आपने कई बार खाएं होंगे, अब लीजिए कॉर्न पराठा (Corn Paratha) का स्वाद। ब्रेकफास्ट के तौर पर कॉर्न पराठा बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

कॉर्न पराठा (Corn Paratha) बनाने की सामग्री

उबले कॉर्न – 1 कप
आटा – 1 कप
प्याज – 1
बेसन – 2 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
हरी मिर्च पेस्ट – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2-3 टेबलस्पून
तेल – जरुरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

कॉर्न पराठा (Corn Paratha) बनाने की  विधि

कॉर्न पराठा (Corn Paratha) बनाने के लिए सबसे पहले भुट्टे को लेकर उबाल लें और उसके दानें एक बाउल में निकाल लें। इसके बाद उन्हें मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें। अब प्याज को बारीक काट लें। एक थाली में आटा डालकर उसमें थोड़ा सा नमक डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पराठे का आटा गूंथ लें। अब एक कड़ाही में थो़ड़ा सा तेल डालकर उसे गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और बेसन डालकर भूनें।

कुछ देर तक इन्हें भूनने के बाद इसमें बारीक कटी प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं। जब प्याज नरम होकर लाइट ब्राउन हो जाएं तो उसमें दरदरे पिसे कॉर्न, लाल मिर्च पाउडर, हरी धनिया पत्ती और हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स करें और ढककर 4-5 मिनट तक और पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें। पराठे के लिए स्टफिंग तैयार हो गई है।

अब एक नॉनस्टिक पैन/कड़ाही लेकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला लें। इस बीच आटे की लोइयां बना लें और एक लोई को लेकर उसे बेल लें। इसके बाद उसके बीच में तैयार स्टफिंग का मसाला रखें और चारों ओर से बंद कर दबाकर गोलाकार या तिकोना बेल लें। इसके बाद पराठे को तवे पर डालकर दोनों ओर से सुनहरा होने तक सेकें। इसके बाद एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे पराठे तैयार कर लें। नाश्ते के लिए टेस्टी एंड हेल्दी कॉर्न पराठे (Corn Paratha) बनकर तैयार हो चुके हैं। इसे हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें।

Tags: corn paratha reciperecipeRecipe in Hindispecial recipe
Previous Post

डैंड्रफ बन रहा बालों के लिए आफत, ये उपाय दिलाएंगे छुटकारा

Next Post

गर्दन का कालापन बनता हैं खूबसूरती पर दाग, इन उपायों से करें इसे दूर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

इस साल आंगनवाड़ी में 5 हजार कार्यकत्रियों व 60 हजार सहायिकाओं की भर्ती का लक्ष्य: सीएम योगी

30/03/2026
CM Dhami
Main Slider

साहित्यकार समाज के मार्गदर्शक और प्रेरक होते हैं: सीएम धामी

30/03/2026
betting app
Main Slider

नेपाल में सट्टेबाजी पर डिजिटल स्ट्राइक, 24 घंटे में सभी बेटिंग ऐप और वेबसाइट बंद करने का आदेश

30/03/2026
Kerosene
Business

LPG Crisis: फिर शुरू होगा केरोसिन, पेट्रोल पंपों से भी होगी सप्लाई

30/03/2026
UPPSC 2024
Main Slider

UPPSC 2024 का अंतिम रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 6 महिलाएं

30/03/2026
Next Post
Dark Neck

गर्दन का कालापन बनता हैं खूबसूरती पर दाग, इन उपायों से करें इसे दूर

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी से भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों ने की भेंट

10/03/2023
lightning

आसमान से गिरी ‘मौत’ की बिजली, एक साथ चली गई इतने लोगों की जान

10/04/2025
Shravan Kumar

ग्रामीण विकास मंत्री पर जानलेवा, पैदल भागकर बचाई अपनी जान

27/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version