Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मिलेगी ग्लोइंग स्किन बस अपनी डाइट में शामिल करें ये फूड्स

glowing skin

glowing skin

कड़ाके की ठंड (Winter) के बाद अब मौजम में धीरे-धारे बदलाव आना शुरू हो गया है। बदलते मौसम का असर हमारे चेहरे पर भी पड़ता है, जो ना केवल हमारी सुंदरता को कम करता है बल्कि हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी को भी दिखाता है। जिस तरह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्व जरूरी होते हैं ठीक उसी तरह स्किन को भी हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्व लेना जरूरी होता है। कई बार पोषक तत्वों की कमी के चलते हमारी स्किन में पिंपल्स, झुर्रियां और काले दाग, धब्बे पड़ने लगते हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसे फूड्स के बारे में जिनका सेवन करने से आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो (Glow) बना रहेगा।

ग्लोइंग स्किन (Gloiwng Skin) पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

दूध

दूध को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। रोजाना दूध का सेवन करने से ना केवल शरीर मजबूत बनता है। बल्कि चेहरे पर निखार भी लाया जा सकता है। चेहरे पर कच्चा दूध या मलाई लगाने से ग्लो आता है।

नींबू

नींबू खाने का स्वाद बढ़ाने का काम तो करता ही है। साथ ही ये त्वचा के लिए भी बहुत गुणकारी माना जाता है। रोजाना नींबू पानी पीने से पेट से जुड़ी परेशानियों को कम किया जा सकता है। साथ ही नींबू को ग्लिसरीन के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर निखार लाया जा सकता है।

दही

दही से बना रायता या लस्सी आपके हाजमे को ठीक रखती है। आप दही को चावल के आटे या बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर भी लगा सकते हैं। इससे आपके चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।

सेब

सेब को सेहत के गुणों से भरपूर माना जाता है ये तो सभी जानते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि सेब से चेहरे की सुंदरता को बढ़ाया जा सकता है। सेब को पीसकर उसमें से रस निकालकर अपने चेहरे पर लगाने से या सेब का सिरका लगाने से चेहरे को चमकदार बनाया जा सकता है।

अखरोट

अखरोट का सेवन स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें भारी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।

Exit mobile version