Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गर्मियों में बॉडी में पानी की कमी को करते है ये फूड्स

Foods

Foods

गर्मियों (Summer) का मौसम  उमस और लू अपने साथ ले आता है। इस मौसम पानी की जरूरत 24 घंटे बनी रहती है। शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए इस मौसम में  पानी पीते रहना चाहिए। इस मौसम में लू लगने और डिहाइड्रेशन की समस्या होना काफी आम है। हाइड्रेट रहने के लिए पर्याप्त पानी पीने (Foods) की सलाह दी जाती है। आइए जानें पानी (Water) से भरपूर कौन से फूड्स (Foods) का सेवन कर सकते हैं।

सेब

सेब में लगभग 80 प्रतिशत पानी होता है। ये विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। ये हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

खीरा

खीरा पानी से भरपूर होता है। इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है। इसमें पोटेशियम होता है। ये हीट स्ट्रोक को रोक सकता है। खीरा मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद है। दरअसल खीरे में फिसेटिन नामक एक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होता है। ये मस्तिष्क के बेहतर कामकाज में मदद करता है।

तरबूज

ये एक बहुत ही स्वादिष्ट और गर्मी के मौसम में सबसे अधिक पसंद किए जाने फलों में एक है। तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है। ये हीट स्ट्रोक से लड़ने में मदद करता है। ये इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। ये फल हृदय रोगों को रोकने में भी मदद करता है।

Exit mobile version