Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Kanya Pujan: कन्या भोज में इन चीजों का भूलकर भी ना करें उपयोग, मां दुर्गा हो जाएंगी कुपित

Kanya Pujan

Kanya Pujan

धूमधाम के साथ शुरू हुए शारदीय नवरात्रि के पर्व का समापन होने वाला है। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि के पर्व में अष्टमी और नवमी तिथि का खास महत्व है क्योंकि इसी दिन कुंवारी कन्याओं के रूप में माता रानी की पूजा की जाती है, उनको भोज कराया जाता है और फिर दक्षिणा देकर उनकी विदाई की जाती है। कन्या पूजन (Kanya Pujan)  के साथ ही नवरात्रि की पूजा और व्रत पूर्ण माना जाता है। कन्या पूजन के लिए तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इसमें खासतौर पर उन्हीं पकवानों को शामिल किया जाता है, जो माता रानी के प्रिय हैं और उन्हें भोग में चढ़ाए जाते हैं।

तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें आपको कन्या भोज (Kanya Bhojan) में जरूर शामिल करना चाहिए।

कन्या पूजन (Kanya Pujan)  में बनाएं स्वादिष्ट खीर

नवरात्रि के कन्या पूजन (Kanya Pujan) में खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है। चावल, दूध, चीनी और कई प्रकार के मेवों से बनकर तैयार खीर खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगती है और काफी पौष्टिक भी होती है। इसके साथ ही ऐसी मान्यता है कि खीर, माता रानी के मनपसंद पकवानों में से एक है। इसलिए पूजा-पाठ में खीर का भोग लगाना बहुत शुभ भी माना जाता है। कन्या भोज में आप स्वादिष्ट खीर बना सकती हैं और माता रानी को भोग लगाने के बाद कन्याओं को परोस सकती हैं।

हलवा-पूड़ी है माता रानी का मनपसंद

माता रानी की पूजा में हलवा-पूड़ी का प्रसाद जरूर चढ़ाया जाता है। नवरात्रि कन्या पूजन (Kanya Pujan) में भी इसका भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। नवरात्रि अष्टमी या नवमी को अगर आप अपने घर में कन्या पूजन करते हैं, तो कन्याओं को खिलाने के लिए हलवा- पूड़ी का प्रसाद बना सकते हैं। अगर आप अपने घर कन्या भोज नहीं करते हैं तब भी आपको अष्टमी या नवमी तिथि पर माता रानी को हलवा पूड़ी का प्रसाद जरूर चढ़ाना चाहिए।

जरूर शामिल करें काले चने

माता रानी के भोग में काले चने के प्रसाद को भी बहुत महत्व दिया गया है। हलवा और पूड़ी के साथ काले चने का प्रसाद कन्याओं को जरूर खिलाएं। इसके बिना कन्या भोज का प्रसाद अधूरा माना जाता है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि इन्हें सात्विक तरीके से ही बनाया जाए। ज्यादा तेल और मसालों का प्रयोग करने से बचें।

फल और मिठाई का भी लगाएं भोग

कन्याओं को दिए जाने वाले भोग में एक फल और मिठाई भी जरूर शामिल करें। आप कोई भी मौसमी फल कन्याओं को दे सकते हैं। हालांकि धार्मिक रूप से केले का विशेष महत्व बताया जाता है। इसके अलावा प्रसाद में नारियल भी दिया जाता है। ये वही नारियल होता है जिसे नौ दिनों माता रानी के सामने कलश पर स्थापित किया जाता है। इसके अलावा आप कोई भी एक मिठाई कन्याओं को दे सकते हैं। आमतौर पर बताशे और लड्डू देने का चलन काफी ज्यादा है।

कन्या भोज में इन चीजों का भूलकर भी ना करें उपयोग

यूं तो कन्या भोज (Kanya Pujan) में आप इन सभी चीजों के अलावा कोई दूसरी मौसमी सब्जी या फल भी शामिल कर सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि भोजन बिल्कुल सात्विक ढंग से पकाया जाए। उसमें ज्यादा तेल, मसाले और लहसुन प्याज जैसी चीजों का इस्तेमाल ना करें। भोजन में कोई भी ऐसी तली भुनी चीज शामिल ना करें जो स्वास्थ्य के लिए अच्छी ना मानी जाती हो।

Exit mobile version