• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग की सक्रियता के लिए सर्विलान्स टीमों की संख्या बढ़ाए : योगी

Desk by Desk
15/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी

सीएम योगी

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसे प्रभावी ढंग से लागू करने के लिये सर्विलाॅन्स टीमों की संख्या में वृद्धि की जाय।

श्री योगी ने सोमवार को यहां लोकभवन में एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग को पूरी सक्रियता से संचालित किया जाय और इसके लिये सर्विलाॅन्स टीमों की संख्या में वृद्धि की जाय।

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के खाते में SBI ने जमा कराए छ लाख रुपए, जाने क्या है पूरा मामला

उन्होंने कहा कि ड्रग कंट्रोलर यह सुनिश्चित करें कि कोविड-19 के मद्देनजर अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों में सभी आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। इन औषधियों के बैकअप की व्यवस्था भी की जाए। कहीं भी दवाओं की जमाखोरी न होने पाए। यदि ऐसा हो तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

श्री योगी ने कहा कि राज्य में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट्स प्रदेश के सभी मेडिकल काॅलेजों में निर्धारित दर पर ऑक्सीजन की आपूर्ति करें। ऑक्सीजन की दर वही रहनी चाहिए, जो कोविड-19 के पहले थी। उन्होंने ऑक्सीजन की कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पतालों, मेडिकल काॅलेजों तथा चिकित्सा संस्थानों में ऑक्सीजन की कमी न होने पाए।

महेश शेट्टी ने नीम का पौधा लगाकर कहा- ये हर बीमारी को दूर करता है

उन्होंने कहा कि लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी तथा मेरठ में सभी मेडिकल काॅलेज तथा अस्पताल पूरी गुणवत्ता एवं क्षमता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि ड्रग कंट्रोलर इन जिलों में दवाई तथा ऑक्सीजन की सुचारु व्यवस्था बनाये रखें। ड्रग कंट्रोलर द्वारा प्रदेश में दवाओं एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता व आपूर्ति के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रतिदिन आख्या उपलब्ध करायी जाए।

श्री योगी ने कहा कि कोविड अस्पतालों में चिकित्सकों एवं पैरामेडिक्स की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाय। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधीन कोविड चिकित्सालयों में बेड्स की संख्या में वृद्धि की जाए। केजीएमयू, एसजीपीजीआई तथा आरएमएलआईएमएस द्वारा एक हजार आईसीयू बेड्स की व्यवस्था की जाए।

सुशांत राजपूत केस : मुंबई और गोवा में NCB  ने की छापेमारी, छह लोगों गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव व सुरक्षा के सम्बन्ध में लगातार जागरूकता अभियान संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी स्थानीय निकायों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित करते हुए इसके माध्यम से लोगों को कोविड-19 के सम्बन्ध में जागरूक किया जाए।

श्री योगी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत पैकेज का प्रभावी क्रियान्वयन कराया जाए, ताकि प्रदेश को इस पैकेज का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों को पैकेज के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय तथा पंचायत भवन का निर्माण तेजी से कराया जाए। साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत खाद के लिए गड्ढे खोदकर कम्पोस्ट तैयार करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इससे किसानों को अच्छी खाद मिलेगी और गांवों में कूड़ा भी निस्तारित होगा।

Tags: 24ghante online.comcm yogicorona blast in upcorona cases in upcorona samplingCorona testingcorona virus updates in hindicovid HospitalsCOVID-19up government newsuttar pradesh news in hindi
Previous Post

योगी सरकार संवैधानिक अधिकारों के दमन पर तुली है : अखिलेश

Next Post

15 सितंबर राशिफल : आज इन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा पूरा दिन, जानें अपना हाल

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post

15 सितंबर राशिफल : आज इन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा पूरा दिन, जानें अपना हाल

यह भी पढ़ें

electrocution

बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से बालिका समेत दो हिरणों की झुलसकर मौत

26/12/2020
सहारनपुर में कोरोना

सहारनपुर : 2 ADM समेत चार अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

07/09/2020

योगी ने उप्र के विकास को दी वैश्विक पहचान, अखिलेश ने सिर्फ बदनामी : अमरजीत

17/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version