Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तेजी से बढ़ेगा आपका वजन, आज ही शुरू करें इनका सेवन

weight

weight loss

हर किसी का अपना शरीर होता हैं जिसे लेकर उसका मजाक उड़ाना गलत बात हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि दोस्तों में लोग मजाक कर बैठते हैं। कई बार दुबले-पतले शरीर की वजह से भी मजाक का पात्र बनना पड़ता हैं।

ऐसे में आपको जरूरत होती हैं अपना वजन बढ़ाने (Increase your weight) की क्योंकि शरीर के वजन का सही संतुलन होना भी जरूरी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो वजन बढाने (Increase your weight) में मदद करते हैं। इनमें अधिक कैलोरी होती हैं और पोषक तत्व भी होते हैं। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में…

ओटमील

ओट्स का वैज्ञानिक नाम “एवेना सतीवा” है, जिसे जई नाम से भी जाना जाता है। यह विटामिन, मिनरल में काफी हाई होती है। हेल्दी कार्ब का सोर्स होने के कारण यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। 78 ग्राम रॉ ओट्स में लगभग 300 कैलोरी होती हैं। ओट्स के साथ दूध और कुछ फलों के टुकड़े डालकर उसका सेवन कर सकते हैं।

ब्राउन ब्रेड

100 ग्राम या 2 स्लाइस ब्राउन ब्रेड में लगभग 154 कैलोरी, 6।2 ग्राम प्रोटीन, 28 ग्राम कार्ब और 1.9 ग्राम फैट होता है। अगर कोई ब्राउन ब्रेड के साथ 2 अंडे का ऑमलेट या फिर पीनट बटर लगाकर सेवन करता है, तो उसके लिए यह हेल्दी और हाई कैलोरी ब्रेकफास्ट होगा।

पीनट बटर और ब्राउन ब्रेड

जैसा कि आप ऊपर पढ़ चुके हैं कि 2 स्लाइस ब्राउन ब्रेड में लगभग 154 कैलोरी होती हैं। तो 2 स्लाइस ब्राउन ब्रेड के साथ पीनट बटर का सेवन कर सकते हैं। 2 चम्मच यानी 32 ग्राम पीनट बटर में 188 कैलोरी, 16 ग्राम फैट, 7 ग्राम प्रोटीन और 7.7 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है।

बनाना शेक और पीनट बटर

एक मीडियम साइज या 100 ग्राम केला में लगभग 89 कैलोरी होती हैं। अगर कोई वजन बढ़ाना चाहता है तो वह 2 केला। 150 मिली दूध और 2 चम्मच पीनट बटर डालकर शेक बना सकता है। इस शेक की कैलोरी लगभग 400 के आसपास रहेगी, जो कि हाई कैलोरी शेक रहेगा।

पनीर और ब्राउन ब्रेड

100 ग्राम पनीर में लगभग 265 कैलोरी, 20 ग्राम फैट, 18 ग्राम प्रोटीन होता है। अगर चाहें तो पनीर की भुर्जी का 2 स्लाइड ब्राउन ब्रेड के साथ सैंडविच बनाकर खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें भुर्ती बनाते समय 5 ग्राम घी या बटर का ही उपयोग करें, अधिक का नहीं।

अंडा

अंडों के साइज के हिसाब से उसकी कैलोरी, प्रोटीन और न्यूट्रिशन की मात्रा बदल सकती है। अगर हम एक मीडियम साइज के अंडे की बात करें तो उसमें लगभग 77 कैलोरी, 6 ग्राम प्रोटीन, 5 ग्राम फैट होता है। वजन बढ़ाने वाले लोग अपनी कैलोरी के मुताबिक, अंडों का सेवन कर सकते हैं। अगर कोई 5 अंडे खाता है, तो उसे 385 कैलोरी ब्रेकफास्ट में अंडों से मिल सकती है। स्टडीज के मुताबिक, अंडा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, इसलिए इसका सेवन सभी को करना चाहिए। वहीं वजन बढ़ाने वालों के लिए यह रामबाण की तरह काम करता है।

Exit mobile version