Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उत्तर प्रदेश में बढ़ी गलन, पहाड़ों से चली सर्द हवाओं से गिरा पारा

winter

winter

लखनऊ। पिछले सप्ताह चटख धूप खिलने से खुशनुमा मौसम का लुफ्त उठा रहे उत्तर प्रदेश के बाशिंदे ठंड के यू टर्न से खासे हैरान है। पिछले 24 घंटे के दौरान गलन और सर्द हवाओं से राज्य के अधिसंख्य जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी है वहीं घने कोहरे ने आम जनजीवन पर खासा प्रभाव डाला है।

सीरम इंस्टीट्यूट नें अलग-अलग राज्यों में भेजी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

मौसम विभाग के अनुसार सर्दी के तल्ख तेवर कम से कम अगले 24 घंटो तक बरकरार रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ स्थानो पर कोहरे की पर्त मोटी होने से दृश्यता के स्तर में गिरावट के आसार है। इस अवधि में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ एक स्थानो पर कोल्ड डे के हालात बन सकते हैं।

दुश्मन की हर चुनौती से निपटने के लिए सेना तैयार: आर्मी चीफ एम एम नरवणे

कानपुर और लखनऊ में मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा जिसके चलते सड़कों पर आमतौर पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर 12 बजे के करीब कुछ एक स्थानो पर धूप के दर्शन हुये हालांकि सर्द हवाओं के चलते सूरज की तपिश नाकाफी लगी। गलन और शीतलहर से पशु पक्षी भी बेहाल दिखायी पड़े। कोहरे और बर्फीली हवाओं के चलते सुबह की सैर करने वालों की संख्या में खासी गिरावट दर्ज की गयी,नतीजन पार्को में आमतौर पर सन्नाटा पसरा रहा।

Exit mobile version