Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस हमें अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है

Independence Day

सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

श्री योगी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी एक बधाई संदेश में कहा है कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें आत्मचिन्तन करने तथा महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान होने वालों को नमन करते हुए कहा कि ऐसे वीर सपूतों को सदैव याद रखा जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाई

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास’ तथा आत्मनिर्भर भारत बनाने की अवधारणा को अंगीकृत करते हुए उत्तर प्रदेश को स्वच्छ, स्वस्थ, समर्थ तथा सर्वाेत्तम प्रदेश बनाने के लिए कटिबद्ध है। राज्य सरकार समाज के सभी वर्गाें विशेष रूप से किसानों, गरीबों, वंचितों, शोषितों एवं उपेक्षित वर्ग के साथ-साथ प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी जरूरतमन्दों को मिल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के जाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोविड-19 से जूझ रहा है। प्रदेश सरकार कोविड-19 के संक्रमण से निपटने के साथ-साथ रचनात्मक कार्यक्रमों तथा विकास गतिविधियों को तेजी से संचालित कर रही है।

उन्होंने कोविड-19 से बचाव के लिये केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए स्वाधीनता दिवस समारोह-2020 को परम्परागत सादगी एवं हर्षाेल्लास से मनाने की अपील की है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रदेश की जनता के नाम संदेश 15 अगस्त, को दूरदर्शन व आकाशवाणी पर प्रसारित होगा।

विमान दुर्घटना स्थल का दौरा करने वाले CM विजयन और सात मंत्री हुए सेल्फ आइसोलेट

दूरदर्शन उत्तर प्रदेश से मुख्यमंत्री का संदेश 15 अगस्त को सुबह नौ बजे प्रसारित किया जाएगा। इसे प्रदेश के सभी दूरदर्शन केन्द्र रिले करेंगे।आकाशवाणी लखनऊ पर मुख्यमंत्री का संदेश सांयकाल 07ः30 बजे प्रसारित किया जाएगा।

Exit mobile version