Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारत-चीन तनातनी : जानें थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे क्यूं पहुंचे लखनऊ ?

भारत-चीन तनातनी

भारत-चीन तनातनी

लखनऊ। भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे हैं। थल सेनाध्यक्ष बनने के बाद उनका यह राजधानी का पहला दौरा है। माना जा रहा है कि एलएसी पर भारत-चीन के बीच चल रही तनातनी के मद्देनज़र वह सेना की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए पहुंचे हैं।

सेनाध्यक्ष जनरल नरवणे शुक्रवार को सुबह चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरे और सेना के हेलीकॉप्टर से सूर्या खेल परिसर (बुचड़ी मैदान) आये। यहां से मध्य कमान मुख्यालय रवाना हुए । यहां वह मध्य कमान के सेनाध्यक्ष आईएस धुमन व अन्य वरिष्ठ सैन्य अफसरों के साथ बैठक की।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1291630543545622528

बता दें कि मध्य कमान सेना का सबसे बड़ा कमान है। साथ ही उत्तराखंड से सटी सीमा लिपुलेख के पास चीन ने जवानों की संख्या बढ़ा दी है। यह इलाका मध्य कमान के अन्तर्गत आता है। अंदाजा लगाया जा रहा है उन्होंने जरूरत पड़ने पर तैयारी पूरी रखने की रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने सीएम योगी से उनके आवास पर मुलाकात की।

बता दें इससे पहले गुरुवार को उन्होंने तेजपुर में सेना के कमांडरों से मौजूदा हालात पर चर्चा की और सेना की तैयारियों का जायजा लिया था। इसके अलावा उन्होंने पूर्वी कमान के सभी कमांडरों से बात की और मौजूदा हालात का जायजा भी लिया था।

Exit mobile version