Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

LAC पर भारत ने तैनात की M-777 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर तोपें, जानें इसकी ताकत

M-777 Ultra Light Howitzer

M-777 Ultra Light Howitzer

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर भारतीय सेना (Indian Army) ने M-777 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर ( M-777 Ultra Light Howitzer ) को तैनात कर दिया है। इन तोपों को आसानी से कहीं भी पहुंचाया जा सकता है। LAC पर पर्याप्त मात्रा में इन तोपों की तैनाती की गई है। भारतीय सेना अरुणाचल प्रदेश के फॉरवर्ड पोजिशन पर इन तोपों की तैनाती करके अपनी फायर पावर को बढ़ा रही है।

इससे पहले इन तोपों की तैनाती लद्दाख सेक्टर के कुछ संवेदनशील हिस्सों में किया गया था। बात उस समय की है जब चीन के साथ सीमा विवाद बढ़ा हुआ था। भारत के पास करीब 3500 किलोमीटर लंबी LAC है। जिस पर भारतीय सेना सभी जरूरी और रणनीतिक पोजिशन पर तैनात है। जून 2020 गलवान घाटी के संघर्ष के बाद भारत और चीन की सेना के बीच काफी ज्यादा तनाव की स्थिति बन गई थी।

भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि M-777 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर (M-777 Ultra Light Howitzer) की तैनाती से हमें ज्यादा ताकत मिली है। इसके अलावा हम सीमा पर ड्रोन्स, मिलिट्री एयरक्राफ्ट और सर्विलांस से संबंधित यंत्रों की तैनाती कर चुके हैं। सेना यहां पर भारी तोप या आर्टिलरी नहीं ला सकती है। पहाड़ी रास्ते खतरनाक हैं। इसलिए M-777 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर को यहां लाया गया है। इन्हें चिनूक हेलिकॉप्टर आसानी से उठा सकते हैं। या किसी गाड़ी से खींचकर पहुंचा सकते हैं।

बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी मुंबई के यात्रियों की टैक्सी, चार की मौत

सेना के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि अब हम चीन से लोहा लेने के लिए ज्यादा बेहतर और ताकतवर स्थिति में हैं। पिछली साल सेना ने बुमला में M-777 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर (M-777 Ultra Light Howitzer) की तैनाती की थी। इसके बाद इसे अरुणाचल प्रदेश के RALP एरिया में भी तैनात किया गया था। इस तोप को अमेरिका की BAE System बनाती है। लेकिन असेंबलिंग भारत में एक निजी कंपनी करती है।

155 mm अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर (M-777 Ultra Light Howitzer) का उपयोग पहले ही अफगानिस्तान युद्ध, इराक और सीरिया जैसे युद्धों में बखूबी किया जा चुका है। सबमें इसने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। भारतीय सेना के पास 110 हॉवित्जर हैं। 145 और तोपों का ऑर्डर दिया गया है। इसे चलाने के लिए 8 लोग लगते हैं। यह एक मिनट में 7 गोले दागता है। इसके गोले की रेंज 24 से 40 किलोमीटर है। इसका गोला करीब एक KM प्रति सेकेंड की गति से चलता है।

Exit mobile version