Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारत ने ब्रिटेन यात्रियों को दी राहत, 10 दिनों के क्वारंटीन से मिली छूट

नई दिल्ली। सरकार ने ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों की जांच और पाबंदियों से जुड़े कोरोना संबंधी ट्रैवल एडवाइजरी को वापस ले लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि, 1 अक्टूबर  2021 को भारत आने वाले यूके के नागरिकों के लिए संशोधित दिशानिर्देश वापस ले लिए गए हैं।

बता दें कि, ये दिशानिर्देश ब्रिटेन के कड़े रुख अपनाने के बाद 1 अक्तूबर 2021 को जारी किए गए थे। इसके तहत, भारत सरकार ने ब्रिटेन से आने वाले लोगों के लिए वैक्सीन की डोज लगे होने के बावजूद 10 दिनों तक क्वारंटीन में रहना अनिवार्य कर दिया था और वो भी अपने खर्चे पर। इसके अलावा, 72 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लाना भी अनिवार्य कर दिया था। साथ ही, भारत आने के 8 दिनों के बाद भी टेस्टिंग करवानी पड़ती थी। सरकार के इस नियम के बाद ब्रिटिश सरकार बैकफुट पर आ गई थी।

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जैश का टॉप कमांडर एनकाउंटर में ढेर

ट्रैवल एडवाइजरी को वापस लेने के बाद अब फरवरी में जारी किए गए दिशानिर्देश ही लागू रहेंगे। इसके तहत अब  10 दिनों तक क्वारंटीन नहीं रहना होगा और भी कई नियमों में छूट मिलेगी।

भारत सरकार के सख्त रवैये के बाद कहा था कि, 11 अक्तूबर से कोविशील्ड या यूके में मंजूरी पाए किसी अन्य वैक्सीन को लगवाने वाले भारतीय यात्रियों को क्वारंटीन नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version