• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेरे देश की धरती प्यासी है, सिंधु के पानी पर भारत का हक: मोदी

Writer D by Writer D
15/08/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज 15 अगस्त 2025 को भारत की आजादी के 78 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर पूरा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और सभी शहरों में समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने लाल किले के प्राचीर पर ध्वजारोहण करने के बाद देशवासियों को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने दुश्मन देश पाकिस्तान को कड़ा संदेश भी दिया है।

सिंधु का पानी हमारा है, समझौता अन्यायपूर्ण था : मोदी (PM Modi) 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से कहा कि सिंधु जल हमारा है और इसका समझौता अन्यायपूर्ण था।

श्री मोदी (PM Modi) ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि सिंधु का जल हमारे दुश्मन के खेतों को सींच रहा है। सिंधु जल हमारा है और जो समझौता किया गया था वह अन्यायपूर्ण था।

उन्होंने कहा खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। मेरे देश की धरती प्यासी है। सिंधु के पानी पर भारत का हक है। हिन्दुस्तान को अपने हक के पानी पर अधिकार है । भारत इस समझौते को वर्तमान स्वरूप में आगे नहीं मानेगा। अपने किसानों और राष्ट्रहित में सिंधु समझौता हमें मंजूर नहीं है।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने आतंकवाद पर भारत से नये सख्त रवैये पर जोर देते हुए कहा कि इस संबंध में सेना जो तय करेगी उन लक्ष्यों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत परमाणु धमकी में आने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा ‘भारत दशकों से आतंकवाद को झेलता आया है अब हम आतंकवाद का समर्थन करने वाले और आतंकवादियों को अलग अलग नहीं मानेंगे। आतंकवादी मानवता के दुश्मन हैं हम परमाणु हमले की धमकियों को नहीं मानेंगे। अब न्यूक्लियर ब्लैक मेल नहीं सहा जायेगा।’

आपरेशन सिंदूर भारतीयों के आक्रोश की अभिव्यक्ति : मोदी (PM Modi) 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने आपरेशन सिंदूर को सीमा पार से आतंकवाद के खिलाफ भारत की जनता के आक्रोश की अभिव्यक्ति बताते हुए कहा है कि भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है और रोज नये नये खुलासे हो रहे हैं।

श्री मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस संबोधन में शुक्रवार को कहा ‘आपरेशन सिंदूर 140 करोड़ देशवासियों की आक्रोश की अभिव्यक्ति है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे देश की सेना ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है जिसको वे लंबे समय तक नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान में सैंकड़ों किलोमीटर घुसकर कार्रवाई की। आतंकवादियों के ठिकानों को मटियामेट कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘मुझे गर्व है कि आज मुझे लाल किले की प्राचीर से आपरेशन सिंदूर के वीर जवानों को सैलूट करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है।’
प्रधानमंत्री ने कहा ’22 अप्रैल को पहलगाम में सीमा पार से आतंकवादियों ने आकर जिस प्रकार का कत्लेआम किया, धर्म पूछकर लोगों को मारा, पत्नी के सामने उसके पति को गोलियां मार दी गईं, बच्चों के सामने उनके पिता मौत के घाट उतार दिया गया उससे पूरा हिन्दुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था। पूरा विश्व भी इस प्रकार के नरसंहार से चौंक गया था।

घुसपैठियों से निपटने के लिए डेमोग्राफी मिशन के गठन की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने घुसपैठ के कारण आबादी के स्वरूप में बदलाव को देश समक्ष एक गंभीर चुनौती बताते हुए समयबद्ध तरीके से इससे निपटने के लिए उच्च अधिकार प्राप्त डेमोग्राफी मिशन के गठन की घोषणा की है।

श्री मोदी ने शुक्रवार को स्वाधीनता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से डेमोग्राफी मिशन के गठन की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार घुसपैठ से निपटने के लिए सुविचारित रूप से कार्य करेगी। उन्होंने कहा ‘देश के सामने एक चिंता और चुनौती पर आगाह करता हूं, सोची समझी साजिश के तहत देश की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है।’

उन्होंने कहा कि घुसपैठिये भारत के नौजवानों की रोजी-रोटी छीन रहे हैं, बहन बेटियों को निशाना बना रहे हैं, आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठियों का कब्जा देश के लिए सुरक्षा का संकट है। हम इसकी इजाजत नहीं दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि समय से इस समस्या से निपटने के लिए सरकार उच्च अधिकार प्राप्त डेमोग्राफी मिशन शुरू करेगी और इस काम को सुविचारित तरीके से किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि घुसपैठ की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश इसे सहन नहीं करेगा।

Tags: 15 august independence day79th Independence DayIndependence Day
Previous Post

चेहरे का निहार हो गया है गायब, तो खूबसूरत दिखने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

Next Post

नौजवानों को मिलेंगे 15 हजार…, लाल किले से प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Korean Chili Potato Balls
खाना-खजाना

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

01/02/2026
Paneer Pulao
Main Slider

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

01/02/2026
Garlic Chutney
खाना-खजाना

इस ट्रिक से बनाएं चटपटी चटनी, एक महीने तक नहीं होगी खराब

01/02/2026
धर्म

महिलाएं इन दिनों भूलकर भी न धोए बाल, हो सकता है अशुभ

01/02/2026
Next Post
PM Modi

नौजवानों को मिलेंगे 15 हजार..., लाल किले से प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

यह भी पढ़ें

varun gandhi

वरुण गांधी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अब करेंगे ये काम

27/03/2024
CM Yogi

सभी मत, मजहब, सम्प्रदाय के लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करना होगा: सीएम योगी

07/10/2024
Priyanka Chopra & Nick Jonas

निक जोनस से शादी करने से पहले कन्फ्यूज थीं प्रियंका चोपड़ा

07/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version