• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जी-20 सम्मेलन के बीच भारत ने एलएसी पर बढ़ाईं सैन्य गतिविधियां

Writer D by Writer D
04/03/2023
in लद्दाख, राष्ट्रीय
0
India increased military activities on LAC

India increased military activities on LAC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश की राजधानी में जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन के बीच भारतीय सेना ने अचानक पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं। भारतीय सैनिकों ने घोड़ों व खच्चरों पर सवार होकर गलवान घाटी के पास सर्वे किया और जमी हुई पैन्गोंग झील पर हाफ मैराथन जैसी गतिविधियां कीं हैं। जी-20 सम्मेलन से अलग चीन और भारत के विदेश मंत्रियों की मुलाकात भी हुई है, जिसमें डॉ. एस. जयशंकर चीन के साथ संबंधों को ‘असामान्य’ बता चुके हैं।

चीन के साथ सीमा विवाद के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जी 20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर गुरुवार को चीनी विदेश मंत्री किन गांग से दिल्ली में करीब 45 मिनट तक मुलाकात की। इसके बाद चीनी विदेश मंत्री ने भारत-चीन सीमा मुद्दे पर स्थिति को नियंत्रण में रखने की बात कही। उन्होंने दोनों पक्षों को महत्वपूर्ण सहमति लागू करने, संवाद बनाए रखने और मतभेदों को सुलझाने की वकालत की। भारत के विदेश मंत्री ने कहा कि वार्ता के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में अमन-चैन बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि हमें द्विपक्षीय संबंधों में सीमा मुद्दे को उचित स्थान पर रखकर सामान्य नियंत्रण के लिए सीमा (LAC)  की स्थिति के शुरुआती बदलाव को बढ़ावा देना चाहिए।

हालांकि, पूर्वी लद्दाख में चीन और भारत के बीच मई, 2020 से गतिरोध चल रहा है, लेकिन गलवान घाटी की घटना के बाद तनाव और बढ़ा, जिसकी वजह से सीमा पर दोनों देशों के हजारों सैनिक तैनात हैं और कई बार विवाद की भी स्थिति पैदा हुई है। भारत-चीन के विदेश मंत्रियों की वार्ता के बीच अचानक भारतीय सेना ने गलवान घाटी और पैन्गोंग झील एरिया में अचानक हलचल बढ़ा दी। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तैनात भारतीय सेना की टुकड़ियों ने एलएसी के आसपास के इलाकों में घोड़ों और खच्चरों से सर्वेक्षण किया। इसके अलावा जमी हुई पैन्गोंग झील पर हाफ मैराथन जैसी गतिविधियां कीं।

सेना ने आधिकारिक तौर पर तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें भारतीय सैनिक पूर्वी लद्दाख में किसी स्थान पर क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं। लेह स्थित सेना की 14 कॉर्प्स ने ट्वीट किया, पटियाला ब्रिगेड, त्रिशूल डिवीजन ने शून्य से नीचे तापमान में अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में पूरे उत्साह और जोश के साथ क्रिकेट मैच का आयोजन किया, हम असंभव को संभव बनाते हैं। हालांकि, सेना ने इस स्थान का खुलासा नहीं किया, लेकिन यह जगह पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 से लगभग 4 किलोमीटर दूर है। गलवान घाटी की यह वही जगह है, जहां 15/16 जून, 2020 को चीनी सेना ने भारत के जवानों पर विश्वासघात कर हमला किया था। इस हमले में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे और चीन ने काफी समय बाद माना कि इस संघर्ष में उसके भी 5 जवान मारे गए थे।

इस बैंक ने चेक पेमेंट के नियमों में किया बदलाव, जानें क्लीयरिंग का नया प्रोसेस

पूर्वी लद्दाख सीमा पर जिस जगह भारतीय सेना के जवानों ने क्रिकेट खेली, वह स्थान भारत और चीन की ओर से आमने-सामने के टकराव से बचने के लिए बनाए गए बफर जोन से अच्छी खासी दूरी पर है। दोनों देशों की सेनाओं ने टकराव से बचने के लिए अपनी-अपनी तैनाती से 1.5 किलोमीटर पीछे हटने का फैसला किया है, इसलिए यह स्थान बफर जोन में तब्दील हो गया है। भारतीय सेना ने इस क्षेत्र में पहला कैंप 700 मीटर पीछे हट कर बनाया है। इसके बाद भारत की सेना का कैंप नंबर-2 और कैंप नंबर-3 है। ये कैंप लगभग समान दूरी पर मौजूद हैं, ताकि चीनी गतिविधियों पर निगाह रखी जा सके।

Tags: G-20galwan borderindian armylac
Previous Post

इस बैंक ने चेक पेमेंट के नियमों में किया बदलाव, जानें क्लीयरिंग का नया प्रोसेस

Next Post

परिवहन निगम का ‘यूपी राही’ बस यात्रियों का बनेगा हमराही

Writer D

Writer D

Related Posts

Aakhri Koshish
Main Slider

सख्त नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म ‘आखिरी कोशिश’ रिलीज

29/01/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सीएम साय ने किया छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के महाअधिवेशन का शुभारंभ

29/01/2026
Jan-Jan ki Sarkar Jan-Jan ke Dwar
राजनीति

धामी के नेतृत्व में “जन जन की सरकार जन जन के द्वार” के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक विस्तार

29/01/2026
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

सरगुजा पूरे मनोयोग और उमंग के साथ ओलंपिक के आयोजन के लिए तैयार : CM साय

29/01/2026
WINGS INDIA
राजनीति

Wings India 2026 में उत्तराखंड को “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem” सम्मान

29/01/2026
Next Post
CM Yogi launches UPSRTC's official app 'UP Rahi'

परिवहन निगम का 'यूपी राही' बस यात्रियों का बनेगा हमराही

यह भी पढ़ें

प्लास्टिक फैक्टरी में धमाके से चार की मौत Four killed in a blast in a plastic factory

सीरिया : विस्फोट में 3 बच्चों की मौत, दो अन्य घायल

21/08/2020
rti day

आरटीआई दिवस के मौक़े पर उत्तराखण्ड सूचना आयोग ने किया वेबीनार का आयोजन

12/10/2021
CM Yogi

सीएम योगी ने ज्ञानेश्वर महाराज संजीवन समाधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

11/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version